“शहीदी मेला–हुसैनीवाला के अवसर पर रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध।”

“शहीदी मेला–हुसैनीवाला के अवसर पर रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध।”
हुसैनीवाला, 23-3-2026: शहीदे आजम भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी की समाधि, हुसैनीवाला पर आयोजित होने वाले शहीदी मेले के अवसर पर फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई। फिरोजपुर कैंट, फिरोजपुर सिटी एवं हुसैनीवाला रेलवे स्टेशनों पर विशेष टिकट खिड़कियां खोली गयी।
हुसैनीवाला स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश, पंखों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, टिकटिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई। इसके साथ ही यात्रियों को मार्गदर्शन देने हेतु सूचना पट्ट एवं घोषणाओं के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी स्थापित किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ/जीआरपी स्टाफ की तैनाती की गयी। ट्रेनों में भी अनधिकृत यात्रा पर विशेष निगरानी रखी गयी। मेला अवधि के दौरान 6 जोड़ी शहीदी विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।
हुसैनीवाला से फिरोजपुर कैंट के लिए 250 और फिरोजपुर कैंट से हुसैनीवाला के लिए 294 टिकटों की बिक्री हुई।




