डीसीएम की 80वीं वर्षगांठ पर दास एंड ब्राऊन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने की शिरक्त
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता के कार्यो की गुलाब चंद कटारिया ने की सराहना-

डीसीएम की 80वीं वर्षगांठ पर दास एंड ब्राऊन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने की शिरक्त
-डा. अनिरूद्ध गुप्ता के कार्यो की गुलाब चंद कटारिया ने की सराहना-
– राज्यपाल बोले: डीसीएम ग्रुप शिक्षा, समाजसेवा, कौशल विकास, खेल और नारी सशक्तिकरण में निभा रहा अहम भूमिका-
फिरोजपुर, 9 फरवरी, 2026
डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की 80वीं वर्षगांठ पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो और दशको से सेवाएं देने वाले प्रिंसिपल, अध्यापक व ऑफिशियल के सम्मान हेतू दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के विष्णु भगवान राय बहादुर हॉल में आयोजित भव्य समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने की। समारोह में डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एडीसी डिवैल्पमेंट अरविंद कुमार, एसडीएम लिंदिया, डॉयरैक्टर सैंसेस आप्रेशनस ललित जैन, राज्यपाल के प्रिंसिपल सचिव वीपी सिंह, रैडक्रास के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लो, पंजाब पुलिस के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, डीआईजी सिक्योरिटी जसदेव सिंह सिद्धू, एसएसपी भुपिन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुए।
दीप प्रवज्जजन के साथ आयोजित समारोह में प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने सभी का अभिवादन किया और सीमावर्ती जिले में विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस स्कूल के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान विद्यार्थियो द्वारा राज्यपाल के स्वागत हेतू गुरू देवो:भव पर प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहन लिया। कार्यक्रम में डीसीएम के 1946 से लेकर अब तक के 8 दशक के सफर को डाक्यूमेंंट्री के माध्यम से पेश किया गया।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदिया हासिल करने वाले विद्यार्थियो की हौंसला अफजाई हेतू मैरिटोरियस अवार्ड ऑफ आऊटस्टेंंडिंग अकैडमिक्स परफोरमेंस तथा डीसीएम में अच्छा कार्य करने वाले स्टॉफ को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस फॉर आऊटस्टैंडिंग सर्विस से सम्मानित भी किया गया।
सम्बोधित करते हुए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सीमा से महज कुछ दूरी पर स्थित होने के बावजूद डीसीएम ग्रुप शिक्षा, समाजसेवा, कौशल विकास, खेल और नारी सशक्तिकरण में जो भूमिका निभा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मैरिटोरियस विद्यार्थियो को सम्मानित करके उन्हें काफी अच्छा लगा और दास एंड ब्राऊन जैसे स्कूल सभी क्षेत्रो में चाहिए ताकि युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने डा. अनिरूद्ध गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जहां सभी जगह फिरोजपुर का परचम लहराया है, वहीं फिरोजपुर फोर्ट खुलवाने से लेकर खेलो के प्रचार-प्रसार व कौशल विकास में अहम योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि अनिरूद्ध गुप्ता ने अपनी कलम के माध्यम से जनता की समस्याओ को सरकार तक पहुंचाने में बढिय़ा कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा कि मैने अपने जीवन की शुरूआत एक शिक्षक के रूप में की थी और शिक्षको की कठिनाईयो को भलिभांति जानते है। उन्होंने स्कूल के सभी विद्यार्थियो, अध्यापको व स्टॉफ को बधाई का पात्र बताया है।
डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने राज्यपाल का दास एंड ब्राऊन के प्रांगण में पहुंचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डीसीएम एक स्कूल ना होकर एक संस्था जोकि आठ दशक से समाज की सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्र होने से लेकर 1965, 1971 की लड़ाई से लेकर 1988 की बाढ़, कोविड-19 सहित हर मुश्किल की घड़ी में डीसीएम ने खुले दिल से लोगो की सेवा की है।
इन विद्यार्थियो का हुआ सम्मान
राज्यपाल द्वारा आरूष, मन्नत, सहजप्रीत कौर, अदिति, मान्या चौहान, गुरकीरत कौर, अहाना नागपाल, विनय प्रताप ङ्क्षसह ढिल्लो, गुरसीस कौर, नियाती गोयल, आक्षी, रिधमरीत कौर, लविश सिंगला, मयंक गुप्ता, हरसिरत कौर, गुरवीर कौर, माधव शर्मा, सुबनीत कौर, राजदीप कौर, गुरनूर कौर, तनिष्का चोपड़ा, लिवांश शर्मा, अक्षय जैन, अक्ष खुराना, लवन्या, भव्या, ऐशवीर, नजम, अल्फाज, हरगुण कौर का सम्मान किया गया।





