Ferozepur News

डीसीएम ग्रुप ने स्कूलो में समाजसेवी संस्थाओ के साथ मिलकर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

डीसीएम ग्रुप ने स्कूलो में समाजसेवी संस्थाओ के साथ मिलकर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
-रोटरी कल्ब, भारत विकास परिषद  ने डीसीएमआई, डीसीएम स्कूल व दास एंड ब्राऊन स्कूल में लहराया तिरंगा-

डीसीएम ग्रुप ने स्कूलो में समाजसेवी संस्थाओ के साथ मिलकर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
फिरोजपुर, 27 जनवरी, 2026: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य के डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा अपने सभी स्कूलो में राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की गई। प्रवक्ता विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलो ने एक-एक एनजीओ के साथ मिलकर इस महान दिन को मनाया।

डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा भारत विकास परिषद कैंट के साथ मिलकर 77वें गणतंत्र दिवस को मनाया गया। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज लहनाने के साथ स्कूल के सिक्योरिटी स्टॉफ द्वारा गार्ड ऑफ आनर देते हुए सलामी दी गई। संगीत टीम द्वारा देश भक्ति के गीत पेश किए गए और प्रिंसिपल सहित भाविप के पदाधिकारियो ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सरप्रस्त ललित मोहन गोयल, प्रधान विनय सिंगला, विशाल गुप्ता, रवि सांघी, लालचंद गोयल, विजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा, संदीप चानना के अलावा डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम एडमिन अनु शर्मा, एजीएम इंवेंट हीना अरोड़ा, कोआर्डीनेटर्स सुमन मोंगा, सीमा ओबराय, मनजिन्द्र सिंह, लिशा सहित अन्य उपस्थित थे।

डीसीएम इंटरनैशन स्कूल में भारत विकास परिषद की सिटी शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस पर स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि ध्वज लहराने के बाद राष्ट्रीय गीत हुआ। जिसके बाद नेहरू ब्लॉक में देशभक्ति के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जीएम मनरीत ङ्क्षसह, डीजीएम गगनदीप कौर, हैड मिस्ट्रेस राबिया बजाज, डिप्टी प्रिंसिपल मधु चोपड़ा, वीपी सीनियर सैकेंडरी दीपिका चोपड़ा, अवनीत, प्रभदीप, रीटा, कविता शर्मा, जीवन ज्योति सहित अन्य उपस्थित थे।

दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल द्वारा रोटरी कल्ब के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस को मनाया गया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल के प्रांगण में ध्वज फहराने के बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी दी गई और संगीत टीम द्वारा देश भक्ति के गीत सुनाकर सभी को देश प्रेम की भावना के साथ जोड़ा।

इस अवसर पर रोटरी कल्ब गोल्ड के प्रधान अनुराधा शर्मा, रोटरी कल्ब डायमंड के प्रधान हिम्मत गोयल, स्टेट कोआर्डीनेटर कमल शर्मा, नवीन अरोड़ा, अंजू मित्त, दीपक दीक्षित, रणधीर गुप्ता सहित  सीनियर जीएम रिटायर्ड कर्नल राजेश आन्नद, डीजीएम एडमिन डा. सैलिन, डीजीएम सजल, एजीएम गुरिन्द्रजीत कौर, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, वीपी अकैडमिक्स निलाक्षी गुप्ता, हैड एलिमैंट्री व प्राईमरी पूनम सूद सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button