Ferozepur News

एनसीसी में बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया पदोन्नत

एनसीसी में बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया पदोन्नत

एनसीसी में बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया पदोन्नत
-दास एंड ब्राऊन स्कूल में पहुंचे कर्नल चन्द्र शेखर, एनसीसी के विद्यार्थी जीवन में लाभ की जानकारी दी-
फिरोजपुर, 19 जनवरी, 2026
नैशनल कैडेट कोर -एनसीसी- में बेहतरनी कार्य प्रदर्शन करने वाले कैडेट को तरक्की देने के उद्देश्य से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में कैडेट रैंक सैरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल चन्द्र शेखर शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि कुछ कैडेटस को लांस कॉरपोरल से कॉरपोरल तथा कुछ को कैडेट से लांच कारपोरल पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोट होने वाले कैडेट्स में  सुखमन ङ्क्षसह, एकमरूप कौर, जपनीत कौर, अरूणा शर्मा, युक्ता, ऋतम औलख, जपजोत कौर, नैतिक ग्रोवर, हरगुण कौर, लीजा, प्रभजोत कौर,, अयुष कुमार, शॉन सोलोमन, तेजस शर्मा, एशप्रीत कौर, सौनमप्रीत कौर, वासु सिंगला, सूर्यांश शामिल थे। जिनके कर्नल चन्द्र शेखर द्वारा बैज लगाकर हौंसला अफजाई की गई।
मुख्यातिथि कर्नल चन्द्र शेखर ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थी का चरित्र निर्माण होता है और उसमें आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को चाहिए कि वह एनसीसी को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। प्रिंसिपल ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर सीनियर जरनल मैनेजर कर्नल राजेश आन्नद, डीजीएम एडमिन डा. सैलिन, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, एजीएम इवेंट व एक्टिविटी गुरिन्द्रजीत कौर, एनसीसी इंचार्ज मनप्रीत कौर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button