Ferozepur News

“ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।”

“ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।”

“ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।”

फिरोज़पुर, 06.01.2026: फिरोजपुर मंडल में नवम्बर 2025, दिसम्बर 2025 एवं जनवरी 2026 माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 14 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

श्री गुरमीत सिंह जूनियर इंजिनियर, श्री विकाश कुमार तकनीशियन-I, श्री सूर्य कुमार केसरी सीनियर सेक्शन इंजिनियर, श्री सचिन कुमार कांटेवाला, श्री अवधेश कुमार यादव तकनीशियन-I, श्री भवानी सिंह स्टेशन मास्टर, श्री यशोदानंद कुशवाहा ट्रेन मेनेजर, श्री संदीप कुमार गेटमैन, श्री राकेश सैनी तकनीशियन-I, श्री गुरमीत सिंह कांटेवाला, श्री अमर रावत कांटेवाला, श्री बूटा सिंह कांटेवाला, श्री रवि गेटमैन और श्री लखबीर सिंह ट्रैक मैन्टेनर को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय श्री सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री भूपेंद्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गुरुशरण पाठक, मंडल अभियंता /प्रधान कार्यालय श्री आकाशदीप सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button