Ferozepur News

मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार

मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार

मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार

फ़िरोज़पुर , 21-11-2025: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा मोगा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22485/22486 (मोगा-नई दिल्ली–मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह विस्तार 24 नवम्बर 2025 से लागू होगा। ट्रेन संख्या 22485 (नई दिल्ली–मोगा–फिरोजपुर छावनी इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करके दोपहर 14:50 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22486 (फिरोजपुर छावनी-मोगा–नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से दोपहर 15:35 बजे प्रस्थान करके रात्रि 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली–जगराओं–नई दिल्ली के बीच ट्रेन के मार्ग एवं समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button