कलियुग का रावण: दशहरे पर जलाया अमेरिकी राष्ट्रपति अहंकारी डॉनल्ड ट्रंप का 10 सिर वाला पुतला
कलियुग का रावण: दशहरे पर जलाया अमेरिकी राष्ट्रपति अहंकारी डॉनल्ड ट्रंप का 10 सिर वाला पुतला
-स्वदेशी जागरण मंच ने बनवाया 12 फीट का पुतला, टैरिफ वॉर का जताया विरोध, पुतले को चप्पलो से पीटा-
-डॉनल्ड ट्रंप कलियुग का रावण है, लेकिन भारत पर इसकी नीतियो का असर नहीं पडऩे वाला: तरूण जैन-

फिरोजपुर, 2-10-2025; अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियो के विरोध में दशहरे पर पहली बार ट्रंप का पुतला जलाया गया। स्वदेश जागरण मंच द्वारा फिरोजपुर के राम बाग रोड़ पर 12 फीट ऊंचा ट्रंप का पुतला लगाया गया, जिस पर उसकी दोहरी व अहंकारी नीतियो के दस सिर भी बनवाए गए। दशहरे का मेला देखने जाते लोगो ने जब ट्रंप का पुतला देखा तो सभी ने एक ही सूर में कहा कि वाकई यह कलियुग का रावण है, जोकि भारत की अर्थव्यवस्था को ठेस पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक डा. तरूण जैन ने कहा कि लंका के राजा रावण का पुतला हर जगह जलाया जा रहा है, लेकिन आज जो माहौल चल रहा है, उसमें डॉनल्ड ट्रंप भी किसी रावण से कम नहीं है, जोकि भारत के खिलाफ आए दिन कोई ना कोई षडयंत्र रचकर यहां अर्थव्यव्यस्था को खराब करने की साजिश रच रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉनल्ड टं्रप लगातार टैरिफ लगाकर यहां की जनता के अलावा अमेरिका में बसे भारतीय मूल के लोगो में डर पैदा कर रहा है। इन्हीं कारणो के चलते उनके द्वारा टं्रप का पुतला फूंका जा रहा है।
डा. तरूण जैन ने कहा कि देश में अब स्वदेशी की लहर पूरी तरह से चल पड़ी है और लोगो को भी चाहिए कि वह ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा विदेशी कंपनियो का सामान खरीदने की बजाय अपने देश के लोगो के कारोबार को प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच युवाओ को उद्यमी बनाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम अगर वानर सेना के सहयोग से जब लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त कर सकते है तो डॉनल्ड टं्रप के अहंकार को भारतीयो द्वारा स्वदेशी का प्रयोग करके खत्म किया जाएगा।
7 फीट का पुतला और 10 सिर
पुतले को बनाने में 15 दिन लगे है और 7 फीट के पुतले में 10 सिर लगाए गए है। टं्रप के दस सिरो पर उसकी भारत विरोध नीतियो की पंक्तियां जैसे कि मैं अहंकारी हूं, मैं टैरिफ वॉर कर रहा हूं, मैं नोबेल पुरस्कार का भूखा हूं, मैं शांतिदूत बनने का खेल रच रहा हूं, जालसाज, मतलबी दोस्त, स्वार्थी, सांकी कपटी, सहित अन्य लिखा है।
इस अवसर पर आमना गुप्ता, नरेश कुमार, अशोक पूरी, रमेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, आशु, गगन, सुनील जैन, दीपक अग्रवाल, धीरज बख्शी, विकास गोयल, दर्शन, रजनीश शर्मा आदि हाज़िर थे।





