Ferozepur News

दशहरे पर डीसीएम के स्कूलो में राम-लक्ष्मण बनकर आए विद्यार्थी, संगीत, गीत, रामायण की चौपाईयो का बखान किया

 

दशहरे पर डीसीएम के स्कूलो में राम-लक्ष्मण बनकर आए विद्यार्थी, संगीत, गीत, रामायण की चौपाईयो का बखान किया

दशहरे पर डीसीएम के स्कूलो में राम-लक्ष्मण बनकर आए विद्यार्थी, संगीत, गीत, रामायण की चौपाईयो का बखान किया

फिरोजपुर, 2 अक्तुबर, 2025: बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरे के पर्व को डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा अपने स्कूलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में विद्यार्थियो को दशहरे का महत्तव बताया गया और ऐसे त्यौहारो को आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा अहंकार ना करने का संदेश दिया गया।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियो ने संगीत, गीत, रामायण की चौपाईयो का बखान किया। प्रिंसिपल द्वारा विद्यार्थियो को बताया कि भगवान राम ने लंका के राजा रावण को मारकर सीता माता को उनकी लंका से मुक्त करवाकर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि इंसाफ को हमेशा विनम्र स्वभावी होना चाहिए।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि विद्यार्थियो ने राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के संवाद किए और भगवान की महिमा का बखान किया। बच्चो ने राम-रावण बनकर रामलीला भी खेली।  उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो के दशहरे के महत्तव के बारे में बताया गया और उन्हें कहा कि इसी दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण को मारकर सीता को उनकी बंदिश से मुक्त करवाया था। प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करवाने से विद्यार्थियो में आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरे के उपलक्ष्य में मदर लैप से प्रैप-2 के विद्यार्थियो के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियो ने संगीत, गीत, रामायण की चौपाईयो का बखान किया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियो राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के संवाद किए और भगवान की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो के दशहरे के महत्तव के बारे में बताया गया और उन्हें कहा कि इसी दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण को मारकर सीता को उनकी बंदिश से मुक्त करवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button