फिरोजपुर मंडल की हॉकी टीम ने इंटर डिविजनल टूर्नामेंट में फाइनल में बनाई जगह

फिरोजपुर मंडल की हॉकी टीम ने इंटर डिविजनल टूर्नामेंट में फाइनल में बनाई जगह
फिरोजपुर, 25-09-2025: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में आयोजित इंटर डिविजनल हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में फिरोजपुर मंडल की टीम ने अंबाला मंडल को 5-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली मंडल की टीम ने लखनऊ मंडल को पेनल्टी स्टॉक्स के जरिए हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला 26 सितंबर 2025 को शाम 4:00 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम, फिरोजपुर में फिरोजपुर मंडल और दिल्ली मंडल की टीमों के बीच खेला जाएगा।
फिरोजपुर मंडल की टीम के कोच, पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता श्री बलविंदर सिंह शम्मी के मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसे मंडल में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार और वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





