खुशियों का कारवां: सवेरा रिसोर्स सैंटर को दास एंड ब्राऊन ने भेंट किया साऊंड सिस्टम
खुशियों का कारवां: सवेरा रिसोर्स सैंटर को दास एंड ब्राऊन ने भेंट किया साऊंड सिस्टम

फिरोजपुर, 23 सितम्बर, 2025: दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के 12 वर्ष पूरे होने की खुशी में खुशियों का कारवां, कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत विशेष जरूरतो वाले स्पैशनल बच्चो के सवेरा रिर्सोस सैंटर में जाकर उन्हें खुशियां बांटी गई। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियो के साथ वहां जाकर एक साऊंड सिस्टम भेंट किया ताकि विद्यार्थी संगीत के माध्यम से अपना मनोरंजन कर सके और यह साऊंड सिस्टम समय-समय पर उनके काम आएगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर इस सवेरा रिर्सोस सैंटर का निरीक्षण किया जाता है और उनकी जरूरत को देखते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा साऊंड सिस्टम भेंट किया है।
जरनल मैनेजर राजकुमार राणा ने कहा कि दास एंड ब्राऊन स्कूल एक शिक्षण संस्थान के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यो में भी अग्रणिय है। उन्होंने कहा कि कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियो को लेकर विभिन्न क्षेत्रो में सेवा के कार्यो, जैसे कि जरूरतमंद विद्यार्थियो को स्टेशनरी भेंट करना, वृद्ध आश्रम में सेवा, सरकारी स्कूलो में विद्यार्थियो की सहायता सहित अनेको कार्य किए जाते है।





