Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों एवं विश्रामगृहों में विशेष स्वच्छता अभियान

फिरोजपुर मंडल में स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग का आयोजन

फिरोजपुर मंडल में रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों एवं विश्रामगृहों में विशेष स्वच्छता अभियान

फिरोजपुर मंडल में रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों एवं विश्रामगृहों में विशेष स्वच्छता अभियान

“फिरोजपुर मंडल में विशेष ट्रेन द्वारा चिकित्सा टीम का दौरा, कर्मचारियों एवं आश्रितों की स्वास्थ्य जाँच।”

“फिरोजपुर मंडल में स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग का आयोजन।”

फिरोजपुर, 20-9-2025: फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान को प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों द्वारा मनाया जा रहा है। आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को ‘स्वच्छ-उत्सव’ के अंतर्गत रेलवे अधिकारी क्लब में स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक श्रमदान किया गया तथा इसके पश्चात् एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हेल्थ यूनिट जलंधर सिटी में स्त्री रोग जांच शिविर में 30 महिला कर्मियों की जांच की गयी।

दिनांक 18 से 20 सितम्बर 2025 तक जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा आदि रेलवे स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, वेटिंग हॉल तथा विश्राम गृहों आदि में विशेष सफाई की गई। स्टेशनों पर सूखा एवं गीला कचरा पृथक करने हेतु डस्टबिन की व्यवस्था की गई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।

दिनांक 19 सितम्बर को फिरोजपुर मंडल की चिकित्सा टीम ने विशेष ट्रेन द्वारा जगराओं, अजीतवाल, मोगा, डग़रू, तलवंडी तथा फ़िरोज़शाह रेलवे स्टेशनों पर जाकर स्वास्थ्य परिक्षण किया। इस दौरान डॉ. हितेन्दर एवं डॉ. अशुतोष वात्सायन द्वारा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाईपरटेंशन एवं डायबिटीज की स्वास्थ्य जाँच की गई। कुल 89 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त, डॉ. हितेन्दर द्वारा एनीमिया विषय पर एक परामर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 25 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button