Ferozepur News

बाढ़ पीढि़त बच्चो की सहायता को डीसीएम ग्रुप ने भेंट किए खिलौने, स्टेशनरी व रिफ्रैशमेंट

-जैनिसा गुप्ता ने बच्चो को भेंट किया सामान -

बाढ़ पीढि़त बच्चो की सहायता को डीसीएम ग्रुप ने भेंट किए खिलौने, स्टेशनरी व रिफ्रैशमेंट
-जैनिसा गुप्ता ने बच्चो को भेंट किया सामान –

बाढ़ पीढि़त बच्चो की सहायता को डीसीएम ग्रुप ने भेंट किए खिलौने, स्टेशनरी व रिफ्रैशमेंट
फिरोजपुर, 5 सितम्बर, 2025 : बाढ़ के कारण अपने अभिभावको के साथ राहत केन्द्रो में रह रहे बच्चो के मनोरंजन के लिए डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रो में स्टेशनरी सहित खिलौने भेंट किए गए है। प्रवक्ता विक्रामदित्या शर्मा ने बताया कि सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गांव बारेके में चल रहे आंगनवाड़ी केन्द्र में जाकर स्कूल स्टॉफ द्वारा जिला प्रोग्राम कार्यालय स्टॉफ को स्टेशनरी, खिलौने, कैमरमोट, ड्राइंग बुक, कलर्स, ब्लॉक सैट, स्लेट, रिफ्रैशमेंट भेंट की गई है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो को सामान युवा समाजसेविका जैनिसा गुप्ता द्वारा अपने हाथो से भेंट करने के अलावा उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि जैनिसा ने बच्चो के साथ बातचीत भी की और उन्हें बिस्किट सहित अन्य रिफ्रैशमेंट सामग्री दी। जैनिसा ने कहा कि जिला प्रोग्राम विभाग द्वारा मुश्किल की घड़ी के बावजूद विद्यार्थियो को मानसिक रूप से मजबूत बनाने तथा उन्हें खेल-खेल में ज्ञान देने के मनोरथ से राहत केन्द्रो में आंगनवाड़ी वर्करो के सहयोग से कक्षाए चलाने का निर्णय सराहनीय है। प्रवक्ता ने कहा कि डीसीएम ग्रुप द्वारा बाढ़ पीढितो की सहायता के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर जीएम राजकुमार राणा, डीजीएम डा. सैलिन, रूपाली रत्तरा, एजीएम शिखा सेतिया, हिमांशी, आकाश जोशी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button