Ferozepur News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत फिरोजपुर मंडल में विशेष श्रमदान और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत फिरोजपुर मंडल में विशेष श्रमदान और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत फिरोजपुर मंडल में विशेष श्रमदान और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फिरोजपुर, अगस्त 8, 2025: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान फिरोजपुर मंडल द्वारा आज दिनांक 04.08.2025 को एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य रेलवे परिसरों और उनके आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करना था। यह विशेष श्रमदान फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, फगवाड़ा और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जन-उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यात्रियों को पैम्फ़लेट्स के माध्यम से स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाया गया।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दिनांक 03 अगस्त 2025 को मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के गुर सिखाए गए ताकि स्टेशनों पर साफ-सफाई प्रभावशाली हो। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने व यात्रा के दौरान साफ-सफाई के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने सभी रेलयात्रियों एवं आमजन से अपील किया कि वे स्वच्छता अभियान में अपना सक्रिय योगदान देकर रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button