Ferozepur News

फिरोजपुर पहुंचने पर इंटरनैशनल स्केटर्स का हुआ भव्य स्वागत, खिलाडिय़ो को करवाया नगर भ्रमण

दास एंड ब्राऊन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी है तीनो खिलाड़ी-

फिरोजपुर पहुंचने पर इंटरनैशनल स्केटर्स का हुआ भव्य स्वागत, खिलाडिय़ो को करवाया नगर भ्रमण
फिरोजपुर पहुंचने पर इंटरनैशनल स्केटर्स का हुआ भव्य स्वागत, खिलाडिय़ो को करवाया नगर भ्रमण
-साऊथ कोरिया में आयोजित 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में चांदी और कांस्य के तगमे जीतकर आए है खिलाड़ी-
-दास एंड ब्राऊन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी है तीनो खिलाड़ी-
फिरोजपुर, 2 अगस्त, 2025: साऊथ कोरिया में हुई 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में चांदी और कांस्य के तगमे जीतकर आने वाले खिलाडिय़ो का फिरोजपुर पहुंचने पर खिलाडिय़ो को जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन सहित अभिभावको व रिश्तेदारो द्वारा स्वागत किया। वहीं मौके पर विधायक रजनीश दहिया सहित सहायक कमिश्नर सिमरनजीत सिंह ने भी पहुंचकर खिलाडिय़ो की हौंसला अफजाई की और इन्हें जिले का गौरव बताया।
खिलाडिय़ो भाविक जैन, हर्षिका और हरनव को मोगा रोड़ पर खुली जीप पर खड़ा किया गया  जहां उनके अभिभावको, रिश्तेेदारो, दास एंड ब्राऊन वर्ल्ड स्कूल के स्टॉफ सहित डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्यो ने फूलो की माला पहनाकर और लड्डूु खिलाकर स्वागत किया, वहीं पटाखे मनाकर जश्र भी मनाया गया। खिलाडिय़ो के साथ काफिला ढोल की थाप पर दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के लिए रवाना हुआ और रास्ते में भी विभिन्न लोगो ने खिलाडिय़ो की हौंसला अफजाई के लिए स्वागत किया। स्कूल पहुंचने पर एसोसिएशन और स्कूल प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खिलाडिय़ो ने जहां केक काटकर खुशी सांझी की, वहीं उनका सम्मान भी किया गया।
जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव मनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि कक्षा बाहरवीं भाविक जैन, गयारहवी के हरणव सिंह तथा हर्षिका का चयन इस चैम्पियनशिप के लिए हुआ था। तीनो खिलाडिय़ो अन्य देशो की टीमो को बुरी तरह से पछाड़ते हुए भारतीय तिरंगे की शान को ऊंचा करते हुए हर्षिका ने जूनियर इंडियन इनलाइन हॉकी गल्र्स टीम में खेलते हुए सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया है।  उसी तरह भाविक जैन और हरनव सिंह ने जूनियर इंडियन इनलाइन हॉकी ब्वॉयज टीम में भारत का नेतृत्व करते हुए ब्राऊंज मैडल जीता है। उन्होंने बताया कि हरनव सिंह ने हर मैच में गोल करके नाम चमकाया है।  मनजीत ढिल्लो ने बताया कि इन खिलाडिय़ो ने विश्व के मानचित्र पर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अनिरूद्ध गुप्ता की प्रेरणा और सहयोग के चलते एसोसिएशन का नाम विश्व में रोशन हो रहा है।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर अब पिछड़ा नहीं रहा है। यहां के खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है और दास एंड ब्राऊन स्कूल द्वारा ऐसे खिलाड़ी तैयार किए जा रहे है, जोकि जिले का नाम रोशन कर रहे है, जोकि खुशी की बता है। उन्होंने खिलाडिय़ो, उनके अभिभावको सहित स्कूल प्रशासन को बधाई का पात्र बताया है।
कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के संगठन सचिव अभिषेक मदान ने सभी का आभार व्यक्त किया और रोलर सकेटिंग एसोसिएशन की उपलब्धियो से सभी को
परिचित करवाया। एसोसिएशन के सदस्यों मनरीत सिंह, पवन मदान, विपुल नारंग, विक्रम दित्या शर्मा, एडवोकेट पंकज शर्मा, सुमित शर्मा व अन्य सदस्यों ने खिलाडियों को शुभकामनाएं  दी |
प्रिंसिपल रूचि पांडे ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियो को उच्च स्तरीया शिक्षा देने के अलावा उनकी रूचि के मुताबिक खेलो की तरफ भी प्रेरित किया जाता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button