Ferozepur News

फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच में बनाया नया कीर्तिमान

फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच में बनाया नया कीर्तिमान

फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच में बनाया नया कीर्तिमान

फिरोज़पुर, 25-7-2025: मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फिरोज़पुर मंडल ने टिकट जांच से अब तक की सर्वाधिक आय का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके कार्यकाल के दौरान फिरोजपुर मंडल ने कुल ₹72.76 करोड़ की आय अर्जित की है।

यह अभूतपूर्व उपलब्धि फिरोज़पुर मंडल के सभी वाणिज्य अधिकारियों, मुख्य टिकट निरीक्षकों एवं टिकट चैकिंग स्टाफ की मेहनत, समर्पण एवं सतत निगरानी का प्रतिफल है। इस रिकॉर्ड आय ने न केवल मंडल की कार्यक्षमता को दर्शाया है, बल्कि यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता और नियमों के पालन की प्रवृत्ति को भी बढ़ाया है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अनुशासित एवं प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली से फिरोजपुर मंडल नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button