दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में फिरोजपुर मेगा स्पोर्टस फैस्टिवल का शुभारंभ

दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में फिरोजपुर मेगा स्पोर्टस फैस्टिवल का शुभारंभ
फिरोजपुर, 2 जून, 2025: छुट्टियो में विद्यार्थियो को खेलो की तरफ प्रेरित करने के उद्देश्य से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में फिरोजपुर मेगा स्पोर्टस फैस्टिवल का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैंकड़ो की संख्या में विभिन्न स्कूलो के बच्चे हिस्सा ले रहे है। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि 2 जून से 14 जून तक चलने वाले मेगा स्पोर्टस कैंप में विद्यार्थियो को टेबल टैनिस, स्वीमिंग, पिकलबॉल, गोल्फ, आर्चरी, रोलर स्केटिंग, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट, शूटिंग, चेस, ताइक्वांडो सहित अन्य खेलो का अनुभवी कोच द्वारा कोचिंग दी जा रही है।
मेगा स्पोर्टस कैंप का शुभारंभ करते समय प्रिंसिपल रूचि पांडे, जनरल मैनेजर राज कुमार राणा, डिप्टी जीएम सजल, डिप्टी जीएम डा. सेलिन, समूह के खेल अधिकारी अभिषेक द्वारा इंद्रधनुष के रंग उड़ाए गए। उन्होंने कहा कि यह कैंप खिलाडिय़ो में खेलो के प्रति जोश पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलो का बहुत महत्तव होता है और इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होने के अलावा खिलाड़ी में अनुशासन, आत्मनिर्भरता की भावना पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में विश्व स्तरीय खेल सुविधाए और कोच उपलब्ध है, जिनके द्वारा खिलाड़ी को बेहतरीन तकनीक के माध्यम से खेलो की कोचिंग दी जाती है।





