Ferozepur News

ब्रह्म्कुूमारी आश्रम द्वारा वाई-20 कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियो को दिया बुराईयो को छोडऩे का संदेश

ब्रह्म्कुूमारी आश्रम द्वारा वाई-20 कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियो को दिया बुराईयो को छोडऩे का संदेश

ब्रह्म्कुूमारी आश्रम द्वारा वाई-20 कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियो को दिया बुराईयो को छोडऩे का संदेश

फिरोजपुर, 27 मई, 2023: प्रजापति ब्रह्कुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय की सिटी इकाई द्वारा वाई-20 कार्यक्रम के तहत दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारो की संख्या में विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। राय बहादुर विष्णु कुमार ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल राजेश चंदेल व हैड मिस्ट्रेस बिंदू गुप्ता द्वारा ब्रह्र्कुमारी आश्रम से पहुंचे सभी का स्वागत किया। गणेश पूजन के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में दीप प्रवज्जलित किया गया। ब्रह्कुमारी अरूण भाई ने सभी को वाई-20 कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने के अलावा युवाओ की समाज में महत्ता पर प्रकाश डाला।

सैंटर इंचार्ज सुरमिष्टा दीदी, डिंपल बहन, रेखा बहन, सिम्मी बहन, डा. दीप्ती ने विद्यार्थियो को बुराईयो को छोड़ अच्छाईयो को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में बच्चो को चाहिए वह पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ाई करे। बच्चो को चाहिए कि वह मोबाइल, सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से दूर रहे। उन्होंने कहा कि बच्चो को रोजाना मैडिटेशन जरूर करना चाहिए और ऐसा करने स्मरण शक्ति बढ़ती है और मन शांत रहता है। ऐसा करने से विद्यार्थियो का दिमाग तेज बढ़ता है।

ब्रह्कुमारी आश्रम के सदस्यो ने स्कूल प्रशासन का तह दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का धन है और जिस देश का युवा सही रास्ते पर चलेगा, वहीं देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button