Ferozepur News

स्ट्रीम लाईन वैल्फेयर सोसायटी ने बांटे मुफ्त तुलसी के पौधें

फिरोजपुर, 3-7-2018:फिरोजपुर शहर (नमक मंडी) में श्री परशुराम मंदिर में स्ट्रीम लाईन वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के सहयोग के साथ श्री दीवान चंद सुखीजा प्रधान स्ट्रीम लाईन और श्री कमल शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा का नेतृत्व में करीब 70 तुलसी के पौधें गमलों में लगाकर बांटे गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान प्रवीन कुमार धवन महासचिव स्ट्रीम लाईन ने पौंधें बांटते समय अपने संबोधन में कहा कि घर में तुलसी के पौधें लगाने से अनेकों बीमारियों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। संस्था नेताओं ने कहा कि हर मानव को अपने घर में तुलसी पौधेें के गमले रखने जरूरी हैं, जिसके साथ वातावरण साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा सहयोग दिया जा सके। इस मौके पर आर्यन धवन, देश राज शर्मा, रमन शर्मा चेयरमैन, प्रधान अशोक बावा और अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थी। अंत में संस्था के प्रधान सुखीजा ने बताया कि मानवता की भलाई के लिए ऐसे अनेकों ओर कैंप भी संस्था की तरफ से लगाए जाऐंगे।

Related Articles

Back to top button