
फिरोजपुर मंडल में हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित

फिरोजपुर मंडल में हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित
फिरोजपुर, 7 सितंबर 2026: फिरोजपुर मंडल में 1 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज 7 सितंबर को मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी श्री मस्तराम मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्री मस्तराम मीना ने कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी में टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन की दक्षता बढ़ाने तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।
राजभाषा पखवाड़ा के दौरान मंडल में हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।




