शांति विद्या मंदिर में विद्यालय के पूर्व छात्र ने छात्रों का भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया
पूर्व छात्र डॉ. विराट स्वरूप मडाहर(ने विद्यालय का भ्रमण किया

शांति विद्या मंदिर में विद्यालय के पूर्व छात्र ने छात्रों का भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया
पूर्व छात्र डॉ. विराट स्वरूप मडाहर(ने विद्यालय का भ्रमण किया
फ़िरोज़पुर, 25-10-2025: शांति विद्या मंदिर में विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. विराट स्वरूप मडाहर(MBBS, PIIMS जालंधर; वर्तमान में गोवा में बाल रोग विशेषज्ञ– MD Pediatrics – की पढ़ाई कर रहे हैं) ने विद्यालय का भ्रमण किया।अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं भविष्य की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन में रहना और एक निश्चित समय-सारिणी बनाना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. विराट स्वरूप ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतरता के महत्व के बारे में बताया। उनके इस प्रेरक भाषण से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई। छात्रों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उनसे अपने भविष्य से संबंधित प्रश्न पूछे।
उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उचित उत्तर दे कर उनका मार्गदर्शन किया। स्कूल के मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स ने डॉक्टर विराट स्वरूप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।





