Ferozepur News

फिरोजपुर डांडिया उत्सव का आयोजन, सोनम चौधरी को डांडिया क्विन का ताज

भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से पायल धवन और तनु नांरग ने करवाया आयोजन, 250 से अधिक महिलाए पहुंची

फिरोजपुर डांडिया उत्सव का आयोजन, सोनम चौधरी को डांडिया क्विन का ताज
-भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से पायल धवन और तनु नांरग ने करवाया आयोजन, 250 से अधिक महिलाए पहुंची-

फिरोजपुर डांडिया उत्सव का आयोजन, सोनम चौधरी को डांडिया क्विन का ताज
फिरोजपुर, 7-10-2024:
नवरात्रो के पावन उपलक्ष्य में समाजसेविका पायल धवन और तनु नारंग द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ो की संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया। शहर के एक निजी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओ के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए भी हुई, जिसमें अव्वल आने वाली प्रतियोगियो को पुरस्कार भेंट किए गए। पायन धवन ने बताया कि गणेश वंदना और दीप प्रवज्जलन के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। हर महिला अपने घर से पारम्परिक वेशभूषा में आई थी और उनके द्वारा धार्मिक और सभ्याचारक गीतो पर डांडिया नृत्य किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओ में भाईचारक सांझ पैदा करना तथा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है।
तनु नारंग ने बताया कि 250 की संख्या में महिलाओ ने उत्सव की शोभा बढ़ाई और उनके मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए भी करवाई गई। हर महिला ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सोनम चौधरी को डांडिया क्वीन का ताप पहनाकर नवाजा गया।
आयोजको ने बताया कि प्रतिभागियो ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा की पूजा भी की। उन्होंने कहा कि नवरात्रो में डांडिया उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें 16 श्रृंगार से पूर्ण महिलाए हिस्सा लेकर मां दुर्गा की पूजा करती है और उनका आर्शीवाद लेती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा एक शक्ति है और उनकी पूजा करने से मानव में नई शक्ति का संचार होता है। उनके द्वारा हर साल ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके भारतीय संस्कृत को जाग्रत रखा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button