Ferozepur News

फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा 10 टीबी मरीजो को भेंट किया सूखा राशन, मरीजो के स्वस्थ होने की दुआ की

फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा 10 टीबी मरीजो को भेंट किया सूखा राशन, मरीजो के स्वस्थ होने की दुआ की
फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा 10 टीबी मरीजो को भेंट किया सूखा राशन, , मरीजो के स्वस्थ होने की दुआ की
फिरोजपुर, 22.7.2023:  टीबी मरीजो को बेहतरीन न्यूट्रीशियन देने के उद्देश्य से फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा सिविल अस्पताल में 10 मरीजो को सूखा राशन भेंट किया गया।
फाऊंडेशन के डॉयरैक्टर शैलेन्द्र शैली ने बताया कि फाऊंडेशन द्वारा टीबी मरीजो को अडॉप्ट किया गया था। मरीजो के बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए उनके द्वारा राशन में दाले, राशन, सोयाबीन, सहित अन्य ऐसी सामग्री भेंट की जाती है, जोकि मरीजो के जल्द स्वस्थ होने में सहायक हो। उन्होंने कहा कि टीबी मरीज भी हमारे समाज का हिस्सा है और ऐसे लोगो की सहायता में सभी को आगे आने की जरूरत है। ऐसा करके ही स्वस्थ समाज की सरंचना की जा सकती है।
डा. जतिन्द्र कोछड़ ने फाऊंडेशन द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की है। इस अवसर पर राजदीप सिंह, करण कटारिया, राजीव कपूर, दीपक शर्मा, जिम्मी कक्कड़, विशाल सेठी, सुनील अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। सभी सदस्यो ने मरीजो के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
बताना जरूरी है कि फिरोजपुर फाऊंडेशन द्वारा पिछले 4 वर्षो से जरूरतमंद लोगो को सुबह-शाम नि:शुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है। फाऊंडेशन द्वारा सिविल अस्पताल में सुबह शाम और दिल्ली गेट तथा कैंट में शाम को भोजन वितरित किया जाता है और रोजाना 1500 लोग भोजन करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button