Ferozepur News

स.हरवंत सिंह संधू बने इंडियन सोशल वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान

फिरोजपुर: 17-9-2018: समाज सेवी संस्था इंडियन सोशल वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों का दौबारा से चुनाव करने के लिए अह्म बैठक हुई। बैठक में डा.रोशन लाल संतोशी ने स.हरबंत सिंह संधू का नाम प्रधान पद् के लिए सभी के सामने रखा और इस पर सभी सदस्यों ने सहमती जताते हुए सर्वसम्मति से स.हरवंत सिंह संधू को प्रधान नियुक्त किया और बाकी पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए अधिकार दिए। इस स.हरवंत सिंह संधू प्रधान ने टीम का धन्यावाद करते हुए उनकी सहायता से समाज सेवा के कामों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर दीवान चंद सुखीजा, रोशन लाल, कुलदीप राएष शमशेर सिंह, हरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 
 

Related Articles

Back to top button