Ferozepur News

सी.पी.एफ कर्मचारियों ने पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस भवन समक्ष किया गया अर्थी फूंक प्रदर्शन

22 फरवरी से मांग पूरी करवान के लिए बठिंडा में पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी
फिरोजपुर
पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर सी.पी.एफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के अह्वान पर आज जिला फिरोजपुर के अलग-अलग विभागों में काम करते सी.पी.एफ कर्मचारियों की तरफ से स्थानीय कांग्रेस भवन के सक्षण बरसात में अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस मौके बड़ी संख्या में सी.पी.एफ कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अर्थी फुंक प्रदर्शन दौरान दौरान डी.सी दफ्ततर फिरोजपुर से कांग्रेस भवन फिरोजपुर छावनी तक रोष मार्च करते हुए सी.पी.एफ कर्मचारियों की तरफ से पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। इस मीटिंग को संबोधित करते सी.पी.एफ कर्मचारी यूनियन जिला फिरोजपुर के प्रधान जगरूप सिंह ढिल्लों, गगनदीप जनरल सचिव, सोनू कश्यप प्रधान डी.सी दफ्तर सी.पी.एफ यूनियन, हरसेवक सिंह साधू वाला प्रांतीय नेता, मनोहर लाल जिला प्रधान पी.एस.एम.एस.यू फिरोजपुर, पीपल सिंह सिद्धू जिला जनरल सचिव पी.एस.एम.एस.यू, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों प्रधान सी.पी.एफ यूनियन पब्लिक हैल्थ, जगसीर सिंह भांगर प्रधान सी.पी.एफ कर्मचारी यूनियन लोक निर्माण विभाग, कुलदीप सिंह फूड सप्लाई आदि नेताओं ने मुलाजिमों को संबोधन करते पंजाब सरकार से मांग की कि 01-01-2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी मुलाजिमों पर धक्के के साथ थोपी गई नई पैंशन स्कीम रद्द करके उन पर पुरानी पैंशन स्कीम लागू करके उनका भविष्य सुरक्षित किया जाये। उक्त मुलाजीम नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि सी.पी.एफ यूनियन पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली के लिए 22 फरवरी से बठिंडा में पक्का मोर्चा लगाया जा रहा है, जिसमें पंजाब भर के सी.पी.एफ कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस मौके सी.पी.एफ कर्मचारी यूनियन के साथ संबंधित नेता वरुण नारंग शिक्षा विभाग, अमरदीप सिंह सिंचाई विभाग, रोबिन सचदेवा डी.सी दफ्तर, शिवाल खन्ना, रोहत गुप्ता, गौरव अरोड़ा, दीपक कटारिया, शीतल असीजा लोक निर्माण विभाग, अमित जसूजा, डी.टी.पी दफ्तर, समीर मानकटाला डी.ए.यू दफ्तर, गोविन्द मुटनेजा फूड सप्लाई, अश्वनी कुमार फूड सप्लाई, धन्ना राम फूड सप्लाई, चरनजीत सिंह सिविल सर्जन, रणजीत सिंह खजाना दप्तर, विक्रम जल सप्लाई और सेनिटेशन, गुरजिन्द्र सिंह पंजाब रोडवेज, दलजीत सिंह डी.सी दफ्तर के अलावा बड़ी संख्या में सी.पी.एफ कर्मचारियों मौजूद थे। 
 

Related Articles

Back to top button