Ferozepur News

सीमावर्ती गांवो की समस्याओ को केन्द्र में उठाकर करवाएंगे हल: राणा सोढ़ी

पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के साथ सीमावर्ती 18 गांवो में सोढ़ी को मिला भरपूर समर्थन

सीमावर्ती गांवो की समस्याओ को केन्द्र में उठाकर करवाएंगे हल: राणा सोढ़ी

सीमावर्ती गांवो की समस्याओ को केन्द्र में उठाकर करवाएंगे हल: राणा सोढ़ी
-पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के साथ सीमावर्ती 18 गांवो में सोढ़ी को मिला भरपूर समर्थन-
-ग्रामीणो की वर्कर मीटिंगो ने लिया जनसभा का रूप, हर तरफ राणा जिंदाबाद के लगे नारे-
फिरोजपुर, 1 फरवरी, 2022
भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में हजारो की संख्या में सीमावर्ती ग्रामीणो ने भाजपा का साथ देने की घोषणा की। पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के साथ राणा सोढ़ी ने अलीके, निहंगेवाला झुगे, निहालेवाला, कालूवाला, किलचे, भखड, टेंडीवाला, कामलवाला, जखवारा, पछाडिय़ा सहित अनेको गांवो का दौरा किया। ग्रामीणो ने कहा कि पिछले 5 साल में किसी ने भी उनकी सुध नही ली और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ व अन्य आपदा के दिनो में उनकी सुध लेने की बजाय उन्हें नजरअंदाज किया गया।
सुखपाल सिंह नन्नू ने राणा सोढ़ी के प्रचार की सीमावर्ती गांवो में खुद प्रचार मुहिम संभाली और ट्रैक्टर रैली निकालकर भाजपा और राणा सोढ़ी के हित में वोट देने की अपील की। नन्नू ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है और वर्कर की कद्र करना जानते है। फिरोजपुर शहरी की सीट जीताकर भाजपा की झोली में डालना उनका एकमात्र लक्ष्य है और इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रहे है।
सम्बोधित करते हुए राणा सोढ़ी ने कहा कि वह सीमावर्ती गांवो की समस्याओ से भलिभांति परिचित है और इस बारे में पहले ही केन्द्र सरकार में प्रस्ताव रख चुके है। उन्होंने कहा कि तार पार भूमि के मालिकाना हक देना केन्द्र की मोदी सरकार का कार्य है और इसके लिए वह भरजोर आवाज उठाकर किसानो को उनके हक दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दिनो में जो खराबा किसानो को मिलना चाहिए था, उसमें जो घपला हुआ है उसकी जांच करवाकर किसानो को उनका हल दिलवाया जाएगा और घपला करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोग भी देश के सैनिक की भांति सरहद के सिपाही है और इनकी समस्याओ को मिटाना उनका अहम कार्य होगा। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में जल्द पीजीआई का निर्माण कार्य शुरू करवाने के अलावा युवाओ के स्किल्स डिवैल्पमेंट और रोजगार के साधन मुहैया करवाएंगे। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में दहशत के माहौल को खत्म करना भी उनका मनोरथ है। उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर भाजपा के साथ चले।
उन्होंने कहा कि सडक़ो का जाल बिछाना, ट्रैफिक खत्म करने के लिए हाईवे पर पुल बनाना, पंजाब में स्वदेश दर्शन के तहत टूरिज्म को बढ़ावा देना, गुरूद्वारो में प्रशाद योजना शुरू करना, पीएम केयर्स के तहत पंजाब में कई जिलो में ऑक्सीजन प्लांट लगाने, पीजीआई सहित अरबो की लागत से मैडिकल कॉलेजो का निर्माण करवाना ये सब केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विशेष प्रयासो से ही करतारपुर का लांघा खुला है और साहिबजादो के शहीदी दिवस को वीर बलिदान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब की तरक्की व खुशहाली में भाजपा का आना समय की बड़ी मांग है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि 20 फरवरी को भाजपा के हित में वोट देकर राज्य की खुशहाली में सभी सहयोग दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button