Ferozepur News

शहर को एक ऐसे नगर कौंसिल अध्यक्ष की जरूरत है जो विकास कार्यो को गंभीरता से ले

kamalsharmaFerozepur 26 Feb(Ramesh Kashyap )बुधवार को हुए नगर कौंसिल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने विकास करवाने की अपील पर मोहर लगाकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का काम किया है। भाजपा ने २३ में से उन्नीस वार्ड में जीत का परचम लहराया है। इस भारी जीत ने भाजपा पार्षदों के कंधे पर शहर के विकास की जिम्मेदारी डाल दी है। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के तीन ऐसे पार्षद हैं जो तीन बार चुनाव जीते हैं। इसमें पार्षद देवेंद्र बजाज, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष अश्वनी ग्रोवर, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष देवेंद्र कपूर हैं। हालांकि, इसका फैसला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा करेंगे, लेकिन इन दो पार्षदों ने अपने-अपने जीते पार्षदों को लामबंद करना प्रारंभ कर दिया है। फिलहाल दो पार्षद देवेंद्र बजाज और पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष अश्वनी ग्रोवर इस रेस में शामिल हैं। इसके लिए पार्षद अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाने का काम कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि दरअसल शहर को एक ऐसे नगर कौंसिल अध्यक्ष की जरूरत है जो विकास कार्यो को गंभीरता से लेकर आम जनता की समस्या को दूर करने में विशेष रुचि ले, क्योंकि इसी के जरिए भाजपा को शहरी विधानसभा में मजबूत किया जा सकता है। पिछली बार भी जनता ने अकाली भाजपा पार्षदों को जिता कर पूर्ण बहुमत दिलाया था, लेकिन दो साल वे आपसे में कौंसिल प्रधान के लिए ही लड़ते रहे। देखना यह है कि प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा क्या फैसला करते हैं। हालांकि, कमल शर्मा ने कहा कि वे इस मामले में सबसे सलाह जरूर लेंगे।

Related Articles

Back to top button