Ferozepur News

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ मनाया जैनिसा गुप्ता ने जन्मदिवस

-बोली: बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक, इनका आर्शीवाद जरूरी-

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ मनाया जैनिसा गुप्ता ने जन्मदिवस

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो के साथ मनाया जैनिसा गुप्ता ने जन्मदिवस

-बोली: बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक, इनका आर्शीवाद जरूरी-

फिरोजपुर, 24 जनवरी, 2023 दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की कक्षा गयारहवी की छात्रा जैनिसा गुप्ता ने अपना जन्मदिवस श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में बुजुर्गो के साथ मनाया। जैनिसा ने सभी बुजुर्गो से आर्शीवाद लिया और उनका हालचाल जाना। आश्रम में मौजूद सभी बुजुर्गो ने जैनिसा का केक काटा और उसका मुंह मीठा करवाकर आर्शीवाद देते हुए शुभकामनाए दी। जैनिसा द्वारा सभी बुजुर्गो को फल भी वितरित किए गए। जैनिसा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक है और इनका सभी को आर्शीवाद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्ध सेवा आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग अपने समाज का अभिन्न अंग है और इनके साथ हर दिन-त्यौहार की खुशी सांझी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है और शास्त्रो में भी इन्हें परमात्मा का रूप बताया गया है। आश्रम की मुख्य सेवादार मधु गोयल सहित अन्य बुजुर्गो ने जैनिसा गुप्ता को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि जैनिसा के बहुत अच्छे संस्कार है, जिन्होंने अपना जन्मदिवस सादे तरीक्के से बुजुर्गो का आर्शीवाद लेकर मनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button