Ferozepur News

राणा सोढ़ी ने भाजपा प्रदेश प्रधान के सामने झोंकी ताकत,

कांग्रेसी पार्षद सहित कईयो ने पकड़ा भाजपा का फूल

राणा सोढ़ी ने भाजपा प्रदेश प्रधान के सामने झोंकी ताकत,
राणा सोढ़ी ने भाजपा प्रदेश प्रधान के सामने झोंकी ताकत,
कांग्रेसी पार्षद सहित कईयो ने पकड़ा भाजपा का फूल
फिरोजपुर, 19.10.2022: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के फिरोजपुर दौरे पर सीनियर भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पूरी ताकत झोंक दी। राणा ने जहां कांग्रेस के मौजूदा पार्षद सुरजीत ङ्क्षसह सहित कई अन्य पार्टी के नेताओ का भाजपा में शामिल करवाया गया है। राणा द्वारा पहले सुरजीत सिंह को भाजपा में शामिल करवाया गया था, लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक पिंकी ने उन्हें चंडीगढ़ अपने निवास पर बुलाकर फिर से कांग्रेस में घर वापसी करवाई थी और अब फिर से राणा ने पिंकी को मात देते हुए सुरजीत ङ्क्षसह पार्षद को भाजपा में शामिल करवाया है।
अश्विनी शर्मा द्वारा सुबह शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू सहित पंजाब माता व बीके दत्त की समाधि पर माथा टेक श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राणा सोढ़ी ने उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा यहां पर करवाए विकास की जानकारी दी। सीमावर्ती गांव मधरे में राणा सोढ़ी द्वारा आयोजित जनसभा में हजारो की संख्या में भाजपाईयो ने हिस्सा लिया। विधानसभा चुनावो के बाद अश्विनी शर्मा का फिरोजपुर में पहला दौरा था। उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुपता के अलावा मनजीत सिंह राय, जिला इंचार्ज आरपी मित्तल भी उपस्थित थे। अश्विनी शर्मा द्वारा फिरोजपुर दौरे पर भाजपा नेताओ की खूब नब्ज टटोली।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीवाली से पहले पंजाब के करीब 23.38 लाख किसानो को 467.50 करोड़ की 12वीं किश्त ट्रांस्फर करके बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिरोजपुर से बहुत प्यार है।
राणा सोढ़ी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आगे पीजीआई को नींव पत्थर रखवा उसे जल्द बनवाने की मांग की तो वहीं हुसैनीवाला बार्डर व्यापार के लिए खुलवाने के अलावा फिरोजपुर को टूरिस्ट सिटी बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां पर उद्योग स्थापित नही है और जिले को पर्यटक में प्रफुल्लित किया जाए तो फिरोजपुर तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि सीमा के करीब बैठे किसानो की भूमि सम्बंधी पेश आ रही समस्याओ को दूर करके उन्हें राहत मिलेगी।
राणा ने कहा कि अन्य पार्टीयो की नीतियो से तंग आकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है और जल्द ही पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी और लोकसभा चुनावो में लोग एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को चुनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button