Ferozepur News

मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

फिरोजपुर, 27.1.2023: मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर, डॉ. सीमा शर्मा द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि फिरोजपुर मंडल में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ट्रेनों की संख्या 11.75% बढ़ी है तथा औसत गति में 68.27% की वृद्धि हुई है। फिरोजपुर मंडल में 68 % रेल मार्गों पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कश्मीर घाटी में बनिहाल–बडगाम सेक्शन में विद्युतीकरण का काम पूर्ण हो चुका हैl फिरोजपुर मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में फ्रेट लोडिंग, पैसेंजर ट्रैफिक तथा अन्य साधनों से अब तक 3429 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। फिरोजपुर मंडल में एक स्टेशन एक उत्पाद स्कीम के तहत कुल 22 स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं, जिससे पारंपरिक कारीगर लाभान्वित होंगे।

हाल ही में फिरोजपुर मंडल में गति शक्ति यूनिट की स्थापना की गई है। इससे सड़क एवं उपरिगामी पुलों का कार्य भी तीव्र गति से किया जायेगा।इससे राज्यों में रोजगार सृजित होंगे जिससे देश का समग्र विकास होगा। बढ़ते पैसेंजर ट्रैफिक को देखते हुए जम्मू तवी, लुधियाना और जालंधर कैंट स्टेशनों का नवीनीकरण (Station redevelopment) का काम प्रगति पर है। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक का सन्देश अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह के द्वारा पढ़ा गया। डॉग स्क्वाड टीम जिसमें 4 डॉग शामिल थे, उन्होंने अपने हैंडलर के साथ विभिन्न एक्टिविटी किया जिसमें बाधा, विस्फोटक को ढूंढने, ट्रैकिंग आदि शामिल थे। स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच रस्साकशी का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया। कल गणतंत्र दिवस के साथ-साथ वसंत पंचमी भी थी जिसके पावन अवसर पर सामाजिक परंपरा के अनुसार रेल अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ मिलकर पतंग उड़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button