Ferozepur News

फिरोजपुर से कंबोज समुदाय को लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए: इकबाल कंबोज

राय सिख समुदाय और अन्य सभी समुदाय भी करेंगे कंबोज समुदाय के उम्मीदवार का समर्थन: सोना सिंह वारवाल

फिरोजपुर से कंबोज समुदाय को लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए: इकबाल कंबोज

फिरोजपुर से कंबोज समुदाय को लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए: इकबाल कंबोज
राय सिख समुदाय और अन्य सभी समुदाय भी करेंगे कंबोज समुदाय के उम्मीदवार का समर्थन: सोना सिंह वारवाल

फिरोजपुर, 10 अप्रैल, 2024: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। फिलहाल पंजाब में चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों के ऐलान में आम आदमी पार्टी (आप) सबसे आगे है। आप ने 13 लोकसभा क्षेत्रों में से 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने अभी तक 4 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जिसमें से फिरोजपुर लोकसभा सीट एक अहम सीट है।

फिरोजपुर सीट पर अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बार कंबोज समुदाय के नेता को लोकसभा टिकट दिया जाना चाहिए।

एक सर्वे के मुताबिक फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर निराशा है कि लंबे समय से कोई भी पार्टी कंबोज समुदाय को यहां के लोगों को लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दे रही है। पिछले कई सालों से राय सिख और जाट समुदाय को ही मौका दिया जा रहा है, जबकि कंबोज समुदाय किसी भी तरह से कम नहीं है, अगर कंबोज समुदाय के नेता को टिकट दिया जाए तो यहां की जनता उन्हें लोकसभा में बड़े अंतर से जीता कर भेजेगी।

इंटरनेशनल सर्व कंबोज समाज के नेशनल अध्यक्ष इकबाल कंबोज का कहना है कि फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में कंबोज समुदाय काफी बड़ी संख्या में रहता है। कंबोज समुदाय में कई बड़े नेता हैं, जिन्हें लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। फिरोजपुर क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भी निराशा है कि कंबोज समुदाय को प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंबोज समुदाय सदैव जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी रहता है। इसलिए लोकसभा चुनाव में कंबोज समुदाय को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिएकंबोज उन्होंने कहा कि पंजाब में मौजूदा सत्ताधारी पार्टी को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

ऑल इंडिया राय सिख समुदाय के जिला फिरोजपुर के अध्यक्ष सोना सिंह वारवाल ने कहा कि पिछले सभी लोकसभा चुनावों में कंबोज समुदाय ने राय सिख समुदाय के उम्मीदवारों का पुरजोर समर्थन किया है। अगर इस बार कंबोज समुदाय के किसी नेता को लोकसभा का टिकट दिया गया तो राय सिख समुदाय उनका पूरा समर्थन करेगा और बड़े अंतर से जिताकर लोकसभा में भेजेगा। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र में कंबोज समुदाय और राय सिख समुदाय का एक बड़ा वर्ग है, जो किसी भी राजनीतिक माहौल को बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि कंबोज समुदाय और राय सिख समुदाय जन कल्याण के हर कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, जो आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राय सिख समुदाय के अलावा अन्य सभी समुदाय भी कंबोज समुदाय के उम्मीदवार का पूरा समर्थन करेंगे।

शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन फिरोजपुर के अध्यक्ष भगवान सिंह सामा कंबोज ने कहा कि 1999 के लोकसभा चुनाव में कंबोज समुदाय के उम्मीदवार हंस राज जोशन ने विपक्षी पार्टी में होने के बावजूद तत्कालीन अकाली भाजपा सरकार के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी। वह महज 12000 हजार वोटों से हारे थे, इसलिए पंजाब की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी को फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कंबोज समुदाय को लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button