Ferozepur News

फिरोजपुर शहरी के हर घर में लहराया जाएगा तिरंगा: राणा सोढ़ी

बोले: 13 को निकालेंगे बाइक रैली, भाजपा पांच स्थानो पर बांटेगी तिरंगा

फिरोजपुर शहरी के हर घर में लहराया जाएगा तिरंगा: राणा सोढ़ी

फिरोजपुर शहरी के हर घर में लहराया जाएगा तिरंगा: राणा सोढ़ी
-बोले: 13 को निकालेंगे बाइक रैली, भाजपा पांच स्थानो पर बांटेगी तिरंगा-

फिरोजपुर,  5.8.2022: भारतीय  जनता पार्टी ने आजादी का 75वां महोत्सव मनाने के लिए कमर कस ली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सीनियर भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अपने निवास पर भाजपा वर्करो के साथ मीटिँग कर महोत्सव को मनाने के लिए खाका तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है और हम महान शहीदो की खातिर ही खुली हवा में सांसे ले रहे है। राणा ने कहा 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय फिरोजपुर शहरी हल्के में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान  विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा लेकर देश की आजादी के तराने गाएंगे। उन्होंने कहा कि हल्के में 5 स्थानो पर तिरंगे बांटे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरेक घर में तिरंगा लहराना ही पार्टी का मुख्य कर्तव्य है।  राणा सोढ़ी ने कहा कि हरेक इंसान को चाहिए कि इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाए।

इस अवसर पर दविन्द्र जंग, अश्विनी ग्रोवर दविन्द्र बजाज, अश्विनी ढींगरा, गोबिंद अग्रवाल, दविन्द्र नारंग, बलजिन्द्र हुसैनीवाला, जसबीर ङ्क्षसंह, त्रिलोक पायलट, हीरा पुगल, हरिन्द्र कुल, इकबाल सिंह मल्लाह, सर्बजीत सिंह, बाबा डेयरी, जिम्मी संधू, राजेश निंदी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button