Ferozepur News

फिरोजपुर डिवीजन ने मनाया 68वां रेल सप्ताह, उत्कृष्ट रेलवे कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजपुर डिवीजन ने मनाया 68वां रेल सप्ताह, उत्कृष्ट रेलवे कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजपुर डिवीजन ने मनाया 68वां रेल सप्ताह, उत्कृष्ट रेलवे कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजपुर, 03.02.2025: 16 अप्रैल, 1853 को बोरीबंदर और ठाणे के बीच भारत में चली पहली रेलगाड़ी की स्मृति में भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष रेल सप्ताह का आयोजन करती है। इस उपलक्ष्‍य में फिरोजपुर मंडल द्वारा 68वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज दिनांक 03 फरवरी, 2025 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने इस पुरस्‍कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार कालड़ा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल एवं अन्य अधिकारी, मंडल के कर्मचारी, यूनियनों, एसोसिएशनों और फेडरेशनों के सदस्यगण उपस्थित थे। समारोह की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023 के दौरान उत्कृष्ट सेवा करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत करने के साथ हुई। रेलकर्मियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए 50 व्यक्तिगत अवार्ड दिए गए।
इस अवसर पर बोलते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने प्रमुख कार्य-क्षेत्रों में फिरोजपुर मंडल की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

उन्होंने मंडल में बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास पर प्रकाश डाला। मंडल रेल प्रबंधक ने आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई दी। इन व्यक्तिगत पुरस्कारों का उद्देश्य, फिरोजपुर मंडल को अधिक कुशल, सुरक्षित और यात्री अनुकूल बनाने की दिशा में रेलकर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और असाधारण योगदान का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button