Ferozepur News

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर की 11 छात्राएं इंफोसिस, बैंगलोर के लिए चयनित

डीन कॉलेज डिवेल्पमेंट इजि. प्रतीक परा६ार ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर की 11 छात्राएं इंफोसिस, बैंगलोर के लिए चयनित

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर की 11 छात्राएं इंफोसिस, बैंगलोर के लिए चयनित

फिरोजपुर, 18.2.2020: देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर ि६ाक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है जिसका सारा श्रेय कॉलेज के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों व कॉलेज की सचिव डॉ मधु परा६ार को जाता हैं। जोकि नारी ि६ाक्षा व उनके उज्जवल भविष्य के लिए सदैव प्रयत्न६ाील रहते हैं। इसी परम्परा को आगे जारी रखते हुए कॉलेज की 11 होनहार छात्राओं ने इंफोसिस, बैगंलोर में चयनित होकर कॉलेज का नाम रो६ान किया हैं।
डॉ मधु परा६ार ने बताया कि कॉलेज के कम्पयूंटर सांइस विभाग की 11 छात्राओं का चयन दे६ा की प्रसिद्व व वि६ााल आई. टी. कंपनी इंफोसिस में हुआ है। जोकि पूरे कॉलेज व फिरोजपुर के लिए बहुत ही गर्व की बात हैं। उन्होंने बताया कि इंफोसिस लिमिटेड ने दिनांक 4 व 5 फरवरी को चण्डीगढ़ स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था। जिसमें पूरे पंजाब व अलग अलग प्रदे६ाों के होनहार विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन की 18 छात्राओं ने भी भाग लिया था। जिसमें से कॉलेज की 11 छात्राओं का चयन विभिन्न टैक्नीकल पदों पर हुआ हैं।
कम्ंपयूटर सांइस विभाग के विभागाध्यक्ष मि. संजीव कक्कड़ ने बताया कि कल इंफोसिस लिमिटेड द्वारा चयनित छात्राओं की जानकारी ई मेल द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन कई चरणों में ली गई। जिनमें से 11 छात्राओं ने सफलता हासिल की। सफलता हासिल कर चयनित छात्राओं में बी. सी. ए., बी. एस. सी. कम्ंपयूटर साइंस व बी. एस. सी. नॉन मैडिकल की छात्राएं थी। जिसमें आरना रानी, चैरी, जीनिया, मनप्रीत कौर, मोनिका गर्ग, नंदिनी, रेनू बाला, सिमरनजीत कौर, सोफिया, तनिवी बजाज व प्रिया शामिल हैं। उनको आप्रे६ान एग्जिक्यूटिव व टेस्टिंग एग्जिक्यूटिव के पदों के लिए चयनित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि शुरूआती तौर पर उनको 2.50 लाख रूपए प्रति वर्ष का सैलरी पैकेज दिया जाएगा।
इस मौके पर कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसीपल श्रीमती नवदीप कौर व कालेज के डीन कॉलेज डिवेल्पमेंट इजि. प्रतीक परा६ार ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। डॉ मधु परा६ार ने संपूर्ण कम्पयूटर विभाग को भी बधाई का पात्र बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button