Ferozepur News

फिरोजपुर: अगर पार्टी टिकट देगी तो चुनाव जरूर लडूंगा:-..डी पी चंदन

फिरोजपुर: अगर पार्टी टिकट देगी तो चुनाव जरूर लडूंगा:-..डी पी चंदन

अगर पार्टी टिकट देगी तो चुनाव जरूर लडूंगा:-..डी पी चंदन

प्रश्न:-पंजाब में भाजपा का क्या भविष्य है?:-
उत्तर:- उज्जवल,क्योंकि पंजाब के भविष्य व पंजाबियत को लेकर मोदी जी की नेकनीयत व नीती ही अंततः प्रफुल्लित पंजाब का आधार बनेगी।

सवाल:-किसान नाराज तो खेती बहुल पंजाब में यह संभव कैसे होगा?:-
अन्नदाता को मोदी जी नाराज कर ही नही सकते इसलिए उनहोंनें रिकार्ड कायम करते हुए खेती बजट को कांग्रेस सरकार के बनिस्पत पांच गुना बढा कर साक्ष्य सामने रखा अंय समस्यायों का राष्ट्र व पंजाब हित में उपयुक्त समाधान बातचीत से ही संभव है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

सवाल;-मोदी जी की पंजाब सेहत सुविधायों जैसे बठिंडा को ऐमज,संगरूर व फिरोजपुर को पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का लोकसभा चुनाव से पहले लोकार्पण क्या दर्शाता है?:-
उतर:- देखिए मोदी जी कांग्रेस तर्ज पर फर्जी उद्धाटन कर चुनावी लाभ प्राप्त करने की बजाय काम पूर्ण कर लोकसेवा हेतु उसका लोकार्पण करते हैं यह प्रमाण है उनकी मंशा को दरशाता है?केवल लोकसेवा।

फिरोजपुर पीजीआई सेंटर को लेकर विभिन्न दलों द्वारा राजनैतिक श्रेष् लेने की होड लगी है इसके बारे आपकी क्या राय है?:’
मांयवर, हालांकि मैं व्यक्तिगत कारणों व तीव्र ईच्छा होने के बावजूद मोदी जी के इस पवित्र लोकार्पण प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बन सका लेकिन मैं यहां फिरोजपुर को समर्पित इस पवित्र कार्य में सहयोगी संस्थानों व महानुभावों के ईलावा मेरे छोटे भाई व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वर्गीय कमल शर्मा जी के इस कार्य हेतु निभाए योगदान को कभी भूल नहीं सकता क्योंकि तब मैं उनकी कार्यरत टीम में साक्ष्य के तौर पर मौजूद था।

प्रश्न:- आप,अकाली भाजपा सरकार में दो-दो बार (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त)उपचेयरमैंन,चेयरमैन जिला प्लानिंग बोर्ड आदि उच्च पदों पर आसीन रहने के बावजूद आजकल भाजपा संगठन की भूलभुलैया में कहीं खो गये हो क्या?:-
उत्तर:- देखिए मैं सरकार में ही नहीं पार्टी में बहुत अहम पदों जैसे उत्तर भारत के तकरीबन सभी राज्यों में विभिन्न विधानसभा के चुनाव प्रभारी व पंजाब में अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा का चुनाव प्रभारी,समस्त पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के समय विभिन्न जिलों के संगठन चुनाव प्रभारी व जिला प्रभारी जैसे अहम व जिम्मेवार पदों पर संपूर्ण समर्पण के साथ सफलतापूर्वक कार्यरत रहा हूं।इसलिए हमेशा पार्टी का अहसानमंद था ओर आज भी हूं,मेरा विश्वास है भूलभुलैया के इम्तिहान में देर हो सकती है अंधेर नहीं।
प्रश्न:- आपके आपने जिले फिरोजपुर में पार्टी को खडा करने में आपकी क्या अहम भूमिका रही है?
उत्तर:- संगठन तो सबके सहयोग से खडा होता है लेकिन तब के जिलाध्यक्ष होने के नाते आपनी तब की टीम के सहयोग को मैं भुला नहीं सकता जिसने संपूर्ण रूप से मेरा भरपूर साथ दिया जिसके कारण उम्मीदवार के समर्पण व कार्यकर्ताओ की मेहनत से दो-दो बार लगातार भाजपा विधानसभा जीती।

प्रश्न:-लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में प्रथमिकता क्या रहेगी?:-
उतर:- यह अधिकार तो प्रदेश चयन समिति व पार्लियामेंटरी सलेक्शन बोर्ड में निहित है लेकिन प्राथमिकता बिना लाग-लपेट कह सकता हूं कि हमेशा की तरह पूर्णता लोकतांत्रिक मूल्यों,समर्पित भाव व राष्ट्रीयता को समर्पित है व रहेगी।

प्रश्न:- संसदीय चुनावों में अगर आपको पार्टी टिकट आफर होती है तो क्या आप चुनाव लडने को त्यार हैं?:-
उतर:- इस कार्यकर्ता के संगठन समर्पण को देखते अगर पार्टी टिकट देगी तो जरूर लडूंगा? वरणा मौजूदा आम कार्यकर्ता के तौर पर समर्पित भाव से पार्टी सरोकारों प्रति कटिबद्ध रहूंगा क्योंकि मुझे आम कार्यकर्ता होने का हमेशा गर्व रहा है और रहेगा।क्योंकि कार्यकर्ता का स्थान कबी रिक्त नहीं होता।

कर्मठता व संगठन समर्पित होने के बावजूद आप चकाचौंध से दूर कयों रहते हैं जबकि मौजुदा राजनीति में ग्लैमरस होना ही कामयाबी की सीढी मानी जाती है?:-
उतर:- शुरू से मेरी प्रेरणा मोदी रहे हैं,मैने भाजपा जिलाध्यक्ष(फिरोजपुर)रहते उनके पंजाब समेत पांच राज्यों के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के दौर में उनके साथ काम किया है।जिंदगी खुली किताब है जिससे दिखावे की जगह कर्मठता को अधिमान दिया।

अकाली-भाजपा गठबंधन पर क्या विचार है?:-
उतर:- भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है यह फैसला पार्टी के समर्थ नेतृत्व का अधिकार क्षेत्र है।मेरा मानना है कि मोदी जी के वीजन से पंजाब अछूता नहीं रहेगा।

परशण:-लो प्रोफाईल रहकर कया चुनाव जीता जा सकता है क्योंकि दिग्गजों को टक्कर देना आसान नहीं है?:-
उतर:-इतिहास गवाह है जब शराफत और सक्षशमता ने दिग्गजों को न केवल हराया बल्कि धूल चटायी और यह दोनो मेरी ताकत हैं। मोदी जी ने यह प्रमाणित कर साबित किया है और वो मेरी प्रेरणा हैं।अंडर करंट ने हमेशा सादगी का साथ दिया जो ऊंच पद व मानसिकता कबी भांप नहीं पाई? इसलिए अब मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा क्योंकि यथार्थ को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button