Ferozepur News

फर्जी पत्रकार लोगो को पुलिस व आयकर में भर्ती करवाने का झांसा देकर ऐंठ चुका 4 करोड़ रूपएं, दबोचा गया -कई शिनाख्ती कार्ड बरामद –

फिरोजपुर    Manish Bawa
      भोले-भाले लोगो को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करोड़ो रूपएं इक_े करने वाले एक फर्जी पत्रकार को काऊंटर इंटैलीजेंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विंग के ए.आई.जी. नरिन्द्रपाल सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि अब तक युवक का करीब 4 करोड़ रूपएं का घपला सामने आया है और ये अपने नाम बदलकर लोगो को जाल में फंसाता था। पुलिस ने युवक के पास से कई बड़े रैंक के शिनाख्ती कार्ड भी बरामद किए है।
           युवक की पहचान पिंदर सोधी निवासी महालपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। ए.आई.जी. ने बताया कि  सोधी के पास से एक निजी चैनल व ए.एस.आई रैंक का शिनाख्ती कार्ड बरामद हुआ है। उन्होनें बताया कि इसके पास 2 कोठिया है और इसने पूछताछ में माना है कि इसने 50 लाख रूपएं ब्याज पर लोगो को दिए है और इसके ऊपर धोखाधड़ी के 16 केस दर्ज है। उन्होनें खुलासा किया है युवक लोगो को नाम बदल-बदलकर अपने जाल में फंसाता था। नौकरी में पद के मुताबिक लोगो से रूपएं ऐंठने वाले ने पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने का रेट 13 लाख रूपएं और आयकर विभाग में इंस्पैक्टर व सब-इंस्पैक्टर भर्ती करवाने का रेट 20 से 35 लाख रूपएं रखा था। वह लोगो को डिपार्टमेंटस के शिनाख्ती कार्ड भी दिखाता थ।
इन-इन लोगो से मारी ठगी
         -दयाल सिंह निवासी अरनीवाला की बेटी को आयकर विभाग में सब-इंस्पैक्टर लगाने के एवज में 25 लाख रूपएं की ठगी मारी।
   – रछपाल ङ्क्षसह निवासी गांव मुहम्मद पीरां, फाजिल्का को गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मंजूरशुदा पक्की पोस्ट पर करवाने के लिए 1.50 लाख रूपएं लिए।
-रशबीर सिंह निवासी गांव भुखड़ी खुर्द, साहनेवाल, लुधियाना को पुलिस में एस.आई. लगवाने के एवज में 20 लाख रूपएं ठगे।
-जगवीर सिंह निवासी गांव मेहलो जिला लुधियाना को आयकर विभाग में इंस्पैक्टर लगवाने के लिए 35 लाख की ठगी मारी।
-गुरदीप ङ्क्षसह निवासी लखोवाल जिला लुधियाना को आयकर में इंस्पैक्टर लगवाने के एवज में 35 लाख ठगे।
-हरकरण ङ्क्षसह निवासी गांव रडिय़ाला, जिला मोहाली को पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के लिए 13 लाख ठगे।
-हरबंस सिंह निवासी लखोवाला जिला मोहाली  को पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने हेतू 13 लाख रूपएं की ठगी मारी।
-गगनदीप सिंह  निवासी बलाल जिला लुधियाना पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 13 लाख रूपएं की ठगी मारी और नौकरी नहीं मिली।
-बलविन्द्र ङ्क्षसह निवासी गांव रैली जिला पंचकूला को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 13 लाख की ठगी मारी।
-बलदेव सिंह निवासी गांव कोटला निवासी अमृतसर को सिपाही भर्ती करवाने के लिए 9.20 लाख की ठगे।
-सुखदेव सिंह निवासी मंडी रोड़ावाली जिला फाजिल्का की बेटी जसप्रीत कौर को आयकर में इंस्पैक्टर लगवाने के लिए 28 लाख रूपएं की मांग की।
-सुखजिन्द्र ङ्क्षसह निवासी कोटड़ा जिला मानसा को पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के लिए 13 लाख रूपएं ठगे।
-गुरदीप सिंह निवासी गांव फत्ता, जिला मानसा को पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने के लिए 13 लाख ठगे।
-जसवंत सिंह जस्सा निवासी फत्तेवाला जिला फिरोजपुर एन.डी.पी.एस. के पर्चे से बाहर करवाने के लिए 25 लाख की डिमांड की और 5 लाख रूपएं पहली किश्त भी ले चुका है।

 

Related Articles

Back to top button