Ferozepur News

पठानकोट-जम्मू तवी रेल खंड में स्थित बड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल- रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार अस्थाई रूप से रद्द/ आंशिक रूप से रद्द / मार्ग में रोककर चलाई जाएँगी

पठानकोट-जम्मू तवी रेल खंड में स्थित बड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल- रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार अस्थाई रूप से रद्द/ आंशिक रूप से रद्द / मार्ग में रोककर चलाई जाएँगी

फिरोजपुर मंडल के पठानकोट-जम्मू तवी रेल खंड में स्थित बड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल- रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार अस्थाई रूप से रद्द/ आंशिक रूप से रद्द / मार्ग में रोककर चलाई जाएँगी

फिरोजपुर, 26.08.2022: सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के पठानकोट-जम्मू तवी रेल खंड में स्थित बड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। इस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा फलस्वरूप निम्नलिखित रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार अस्थाई रूप से रद्द/ आंशिक रूप से रद्द / मार्ग में रोककर चलाई जाएँगी।
रद्द ट्रेनों का विवरण :
1. ट्रेन संख्या 04615 (पठानकोट-उधमपुर) दिनांक 31.08.2022 से 13.09.2022 तक और ट्रेन संख्या 04616 (उधमपुर-पठानकोट) दिनांक 31.08.2022 से 13.09.2022 तक रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 14610 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश) दिनांक 06.09.2022 से 13.09.2022 तक और ट्रेन संख्या 14609 (ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 07.09.2022 से 14.09.2022 तक रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 14034 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली) दिनांक 07.09.2022 से 13.09.2022 तक और ट्रेन संख्या 14033 (दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 06.09.2002 से 12.09.2022 तक रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 22941 (इंदौर-उधमपुर) 05.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 22942 (उधमपुर-इंदौर) 07.09.2022 को रद्द रहेगी।
5. ट्रेन संख्या 12469 (कानपुर-जम्मू तवी) 07.09.2022 और 09.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 12470 (जम्मू तवी-कानपुर) 06.09.2022 और 08.09.2022 को रद्द रहेगी।
6. ट्रेन संख्या 14503 (कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 06.09.2022 एवं 09.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 14504 (श्री वैष्णो देवी कटरा- कालका) 07.09.2022 और 10.09.2022 को रद्द रहेगी।
7. ट्रेन संख्या 20985 (कोटा-उधमपुर) दिनांक 07.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 20986 (उधमपुर-कोटा तवी) 08.09.2022 को रद्द रहेगी।
8. ट्रेन संख्या 12492 (जम्मू तवी-बरौनी) 09.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 12491 (बरौनी-जम्मू तवी) 11.09.2022 को रद्द रहेगी।
9. ट्रेन संख्या 04141 (प्रयागराज-उधमपुर) 09.09.2022 और 12.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 04142 (उधमपुर-प्रयागराज) 10.09.2022 और 13.09.2022 को रद्द रहेगी।
10. ट्रेन संख्या 19803 (कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 10.09.2022 और ट्रेन संख्या 19804 को रद्द रहेगी (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा) 11.09.2022 को रद्द रहेगी।
11. ट्रेन संख्या 12919 (डॉ अम्बेडकरनगर-श्री वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 10.09.2022 से 12.09.2022 तक और ट्रेन संख्या 12920 (श्री वैष्णो देवी कटरा-डॉ अम्बेडकर नगर) दिनांक 12.09.2022 से 14.09.2022 तक रद्द रहेगी।
12. ट्रेन संख्या 14606 (जम्मू तवी-योग नगरी ऋषिकेश) 11.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 14605 (योग नगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी) 12.09.2022 को रद्द रहेगी।
13. ट्रेन संख्या 12208 (जम्मू तवी-काठगोदाम) 11.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 12207 (काठगोदाम-जम्मू तवी) 13.09.2022 को रद्द रहेगी।
14. ट्रेन संख्या 12587 (गोरखपुर-जम्मू तवी) 12.09.2022 को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 15098 (जम्मू तवी-भागलपुर) 13.09.2022 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों का विवरण:
1. ट्रेन संख्या 19223 (अहमदाबाद-जम्मू तवी) 06.09.2022 से 12.09.2022 तक पठानकोट तक आएगी और ट्रेन संख्या 19224 (जम्मू तवी-अहमदाबाद) 07.09.2022 से 13.09.2022 तक पठानकोट से खुलेगी।
2. ट्रेन संख्या 19225 (जोधपुर-जम्मू तवी) 06.09.2022 से 12.09.2022 तक पठानकोट तक आएगी और ट्रेन संख्या 19226 (जम्मू तवी-अहमदाबाद) 07.09.2022 से 13.09.2022 तक पठानकोट से खुलेगी।
3. ट्रेन संख्या 12237 (वाराणसी-जम्मू तवी) 06.09.2022 से 12.09.2022 तक पठानकोट कैंट तक आएगी और ट्रेन संख्या 12238 (जम्मू तवी-वाराणसी) 07.09.2022 से 13.09.2022 तक पठानकोट कैंट से खुलेगी।
4. ट्रेन संख्या 12355 (पटना-जम्मू तवी) 06.09.2022 और 10.09.2022 को लुधियाना तक आएगी और ट्रेन संख्या 12356 (जम्मू तवी-पटना) 07.09.2022 और 11.09.2022 को लुधियाना से खुलेगी।
5. ट्रेन संख्या 22431 (प्रयाग राज-उधमपुर) 06.09.2022 और 10.09.2022 को अम्बाला कैंट तक आएगी और ट्रेन संख्या 22432 (उधमपुर-प्रयागराज) 07.09.2022 और 11.09.2022 को अम्बाला कैंट से खुलेगी।
6. ट्रेन संख्या 20847 (दुर्ग-उधमपुर) दिनांक 07.09.2022 को लुधियाना तक आएगी और ट्रेन संख्या 20848 (उधमपुर-दुर्ग) 08.09.2022 को लुधियाना से खुलेगी।
7. ट्रेन संख्या 18309 (सम्भलपुर-जम्मू तवी) दिनांक 10.09.2022 को अमृतसर तक आएगी और ट्रेन संख्या 18310 (जम्मू तवी-सम्भल पुर) 13.09.2022 को अमृतसर से खुलेगी।
8. ट्रेन संख्या 18101 (टाटा-जम्मू तवी) 11.09.2022 को अमृतसर तक आएगी और ट्रेन संख्या 18102 (जम्मू तवी-टाटा) 12.09.2022 को अमृतसर से खुलेगी।
9. ट्रेन संख्या 19107 (भाचभर-उधमपुर) 11.09.2022 को जालंधर सिटी तक आएगी और ट्रेन संख्या 19108 (उधमपुर-भावनगर) 12.09.2022 को जालंधर सिटी से खुलेगी।
10. ट्रेन संख्या 19415 (अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 11.09.2022 को फिरोजपुर कैंट तक आएगी और ट्रेन संख्या 19416 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा- अहमदाबाद) 12.09.2022 को फिरोजपुर कैंट से खुलेगी।

विलम्ब से चलायी जाने वाली ट्रेनों का विवरण:
1. ट्रेन संख्या 15655 (कामख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 11.09.2022 को कामाख्या स्टेशन से 180 मिनट की विलम्ब से चलाई जाएगी।
2. ट्रेन संख्या 12471 (बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) दिनांक 12.09.2022 को बांद्रा टर्मिनस से 120 मिनट की विलम्ब से चलाई जाएगी।
3. ट्रेन संख्या 12472 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा- बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 13.09.2022 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 270 मिनट की विलम्ब से चलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button