Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन में वर्मीकम्पोस्ट विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन में वर्मीकम्पोस्ट विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन में वर्मीकम्पोस्ट विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

फिरोजपुर, 30.1.2023: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन, फिरोजपुर के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों की छत्र छाया एवं डॉ. संगीता, कार्यकारी प्राचार्या के उचित मार्गदर्शन में, कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है सन् 1934 से सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित यह काॅलेज लड़कियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

देव समाज कॉलेज आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत मिश्रण है और एक समृद्ध इतिहास के साथ उत्तर भारत का एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। इस संस्था के पढ़े लिखे छात्र-छात्राएं देश-विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में स्नातकोत्तर वनस्पति विभाग व कृषि विभाग की तरफ से काॅलेज के ग्रीन आडिट सैल के साथ मिलकर संयुक्त रूप में वर्मीकम्पोस्ट ;टमतउपबवउचवेजपदहद्ध विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्री रमनदीप सिंह,  विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने केंचुए से खाद्य तैयार करने के तरीके को विस्तारपूर्वक बताया। छात्राओं को इस प्रकार के खाद्य के फायदे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कम लागत व कम समय से तैयार होने वाली खाद्य रासायनिक खाद्य के मुकाबले बहुत ही लाभदायक है।

इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ. संगीता ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मनीष कुमार एवं अन्य अध्यापक डाॅ. गीताजलि, डाॅ. मनिद्र कौर और कृषि विभाग के अध्यक्ष श्री पवनदीप सिंह को बधाई दी। इस मौके चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button