Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के लाइब्रेरी विभाग द्वारा ओरीयंटेशन प्रोगाम का आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के लाइब्रेरी विभाग द्वारा ओरीयंटेशन प्रोगाम का आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के लाइब्रेरी विभाग द्वारा ओरीयंटेशन प्रोगाम का आयोजन

फिरोजपुर, 28.5.2021: देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर प्रिंसिपल डॉक्टर रमनीता शारदा के कुशल नेतृत्व में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रसर है। इसी कड़ी के तहत काॅलेज के लाइब्रेरी विभाग द्वारा एक दिवसीय ’’आॅनलाइन लाइब्रेरी ओरीयंटेशन प्रोगाम’’ करवाया गया। जिसका मुख्य उदे्श्य काॅलेज के शिक्षकों को लाइब्रेरी संसाधनों, सुविधाओं और सेवाओं के बारे में परिचित करवाना था। साथ ही शिक्षकों को (टिचिंग) शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ई-संशाधनों के बारे में अवगत कराया गया। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ0 रमनीता शारदा के मार्गदर्शन में हुए इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मुख्य वक्ता की भूमिका अनूप सिंह, लाइब्रेरियन, देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने निभाईं।

उन्होंने आॅनलाइन शिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं को उभारा और उनके निदान की जानकारी दी। इस कार्यक्रम की रूपरेखा डाॅ0 अमित कुमार सिंह, डीन अकादमिक, देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने तैयार की। मध्यस्थ की भूमिका संध्या अवस्थी, लाइब्रेरी स्टाफ ने निभाई। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ0 रमनीता शारदा ने इस सफल आयोजन पर लाइब्रेरी विभाग के अध्यक्ष, श्री अनूप सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर काॅलेज चेयरमैन, श्री निर्मल सिंह ढिल्लों, ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button