Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के एग्रीकल्चर डिपार्टमैंट द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के एग्रीकल्चर डिपार्टमैंट द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजनदेव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के एग्रीकल्चर डिपार्टमैंट द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

फिरोजपुर, 3.5.2021: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर प्रधानाचार्या डाॅ0 रमनीता शारदा के कुशल दिशा निर्देशन अधीन विभिन्न शैक्षणिक व अकादमिक गतिवधियों में निरंतर संलग्न हैं। इसी कड़ी तहत पिछले दिनों काॅलेज के एग्रीकल्चर विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस राष्ट्रीय वेबिनार का मुख्य विषय ’’माइक्रोबियल एंजाइमस: ए ग्रीनर टेक्नोलॉजी फॉर पल्प एंड पेपर इंडस्ट्री’’ था। वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री स्टेफी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमैंट आॅफ मैडिकल लैब टेक्नोलाॅजी, फेक्लटी आॅफ अप्लाइड हेल्थ साइंसस जी.एन.ए. युनिवर्सिटी फगवाड़ा, उपस्थित हुए।

उन्होंने अपने व्यक्तव्य में कागज और लुगदी उद्योगों के उपचार में सूक्ष्मजीवों और इसके एंजाइमों की भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि ये उद्योग औद्योगिक प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोतों में से एक हैं। कृषि के दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि इस अनुपचारित अपशिष्ट जल से पौधों की प्रकाश संशलेषण क्षमता कम हो सकती है और अंततः लंबे समय में फसल उत्पादकता में कमी आ सकती है। पशुओं में भी यह प्रदूषक फसलों और पानी की खपत के माध्यम से प्रवेश कर सकते हैं और जल जनित प्रदूषण वनस्पति और चारे में जमा हो जाते हैं। उन्होंने बहुत अच्छी तरह से समझाया कि कैसे पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी के रूप में रासायनिक प्रक्रियाओं के हम सूक्ष्मजीवों को बायोबलीचिंग प्रकिया में अपना सकते हैं और इसका उपयोग प्रदूषणकारी प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। उल्लेखनीय हैं कि वेबिनार में समन्वयक भी भूमिका मैडम प्रियंका कम्बोज ने तथा मध्यस्थ की भूमिका मैडम आसिमा ने निभाई।

इस मौके कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रमनीता शारदा जी ने वेनिबार के सफल आयोजन पर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की अध्यक्षा, मैडम प्रियंका कम्बोज तथा विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। श्री निर्मल सिंह ढिल्लों, चेयरमैन, देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन ने इस अवसर पर विभाग को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button