Ferozepur News

खेड़ा वतन पंजाब दीयां के मुकाबले में देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर की खेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर कॉलेज का किया नाम रोशन

खेड़ा वतन पंजाब दीयां के मुकाबले में देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर की खेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

खेड़ा वतन पंजाब दीयां के मुकाबले में देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर की खेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर कॉलेज का किया नाम रोशन

फिरोजपुर , 18.9.2023: देव समाज कॉलेज फिरोजपुर शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का ए़़़ ग्रेड प्राप्त एकमात्र कॉलेज है। काॅलेज चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों की छत्रछाया एवं प्राचार्य डाॅ. संगीता के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इसी कड़ी के अंतर्गत कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों खेड़ा पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए मुकाबलों में ’खेड़ा वतन पंजाब दीयां’ 2023 के अंतर्गत फिरोजपुर ब्लॉक के खेल दिनांक 8 व 9 सितंबर को शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी फिरोजपुर छावनी में आयोजित किए गए। जिसमें कि देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर शहर की खेल टीम ने भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने न केवल खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे खेलों में भाग लिया, बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता और कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर प्राचार्य डाॅ. संगीता ने विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही उन्होंने विभाग के प्रमुख. पलविन्द्र सिंह एवं विभागीय शिक्षक डाॅ. कुलबीर सिंह और वेद प्रकाश को खिलाड़ियों को इस काबिल बनाने में उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। काॅलेज चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों ने शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button