Ferozepur News

कीर्ति फाजिल्का ने अपने ससुर का आर्शीवाद पाकर एसडीएम वीके बांसल की कोर्ट में अपना नामांकन भरा

 

 फाजिल्का: समाज का हर एक वर्ग पंजाब में बदलाव लाना चाहता है और यहीं आंधी उन्हें विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करेगी। उक्त बातें अपना पंजाब पार्टी की फाजिल्का प्रत्याशी कीर्ति फाजिल्का ने आज यहां शास्त्री चौक पर आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके हजारों की संख्या में उनके समर्थक रैली में मौजूद थे।  इससे पहले कीर्ति फाजिल्का ने अपने ससुर का आर्शीवाद पाकर एसडीएम वीके बांसल की कोर्ट में अपना नामांकन भरा व चुनाव संबंधी शपथ ग्रहण की। हालांकि उन्हें नामांकन पत्र भरवाने के लिए सुच्चा सिंह छोटेपुर आज फाजिल्का में नहीं पहुंच पाए लेकिन कीर्ति ने अपने ससुर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया।
अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कीर्ति अपने समर्थकों के साथ शास्त्री चौक पर आयोजित एक रैली में पहुंची। जहां पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद हजारों उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कीर्ति ने कहा कि उनकी और से गांवों में किए गए दौरे के दौरान उन्हें ग्रामीणों के दुखों का पता चला है। सीमावर्ती गांवों के लोग विकास को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना पंजाब पार्टी की सरकार अपने पर सीमावर्ती इलाकों में विकास को पहल दी जाएगी। इस मौके विशेष रूप से पहुंचे अपना पंजाब पार्टी के जनरल सैक्टरी हरदीप सिंह किंगरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल पानी के मद्दे पर पंजाब की जनता को धोखे से अपने पिछे लगाकर पंजाब का पानी दिल्ली व हरियाणा को देना चाहते हैं। लेकिन अपना पंजाब पार्टी उनके इस प्रयास को कभी भी संभव नहीं होने देगी। नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब के लोगों को 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को नशे का शिकार बताकर पंजाब को बदनाम कर रहे हैं जबकि दिल्ली में पंजाब के उलट खुलेआम नशा बिकता हैं। इनके द्वारा दिल्ली से लगाए हुए आबर्जवर जब पंजाब में आए थे तो नीली चपलें पहनकर आए थे। अब उनके पास महंगे बुट, सुट व मंहगी घड़ी पहनते हैं। पैसे के दम पर अकाली और कांग्रेस से निकाले गए कई लोगों को टिकट तक बेच दी हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि अकाली दल का अब जगह जगह विरोध हो रहा है हर नागरिक जागरूक हो गया है और पंजाब में बदलाव चाहता है। इस मौके कीर्ति ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज से पहले कभी जिस व्यक्ति ने साइकिल न चलाया हो वह साइकिलों पर चुनावी स्टंट कर रहे हैं। लेकिन फाजिल्का की जनता इतनी भोली भी नहीं जो चुपचाप देखती रहेगी। वो चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में दुध का दुध व पानी का पानी कर देगी। इस मौके रैली के बाद शहर के विभिन्न बाजारों में कीर्ति फाजिल्का ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रोड़ शो निकाला। इस मौके उनके साथ सुर्या प्रकाश सिहाग, शांतनू सिहाग, शहरी प्रधान राजेश फुटेला, यूथ जिला वाईस प्रधान रोहित चुघ, गुरूहरसहाय के उम्मीदवार राज कुमार कंबोज, बलदेव सिंह सैनी, साहिल सहारन, सुशील भोभिया, सुखराम, साहिल आहुजा, सैमी, रनजीत सिंह, हरमनजीत, मंगा सिंह, चंद्र जी, ओम प्रकाश झोरड़, मनोहर लाल कंबोज, मंगत कंबोज, राधा कृष्ण कंबोज, बूटा सिंह गंधर, राम कृष्ण काटिवाल, नीशी कांत रिणवा, सीमा सहारण, अनामिका, शिवी, कंचन, मनोहरी, रूपाली, कुसम सिहाग, कृतिका, रजिंद्र सिंह सिहाग, मोहन लाल भोभिया व अन्य उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button