Ferozepur News

कैबिनेट मंत्री का केन्द्र पर निशाना: किसानो के हितो को लेकर सीधे तौर पर पंजाब से धक्का कर रही मोदी सरकार फिरोजपुर

कैबिनेट मंत्री का केन्द्र पर निशाना: किसानो के हितो को लेकर सीधे तौर पर पंजाब से धक्का कर रही मोदी सरकार फिरोजपुर

कैबिनेट मंत्री का केन्द्र पर निशाना: किसानो के हितो को लेकर सीधे तौर पर पंजाब से धक्का कर रही मोदी सरकार

फिरोजपुर, 2.4.2021: कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार सीधे तौर पर पंजाब के साथ धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। केन्द्र की ज्यादातियो को लोग अब महसूस कर रहे है। किसानो के हितो को लेकर कैप्टन अमरिन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है ताकि किसानी को बचाया जा सके। राणा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले 4 साल में राज्य के विकास व लोगो की भलाई के लिए अनेको योजनाए आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोक भलाई के कार्य विरोधियो को हजम नही हो पा रहे है और यही कारण है कि विरोधी पार्टीयो सरकार के कार्यो को बर्दाश्त ना करते हुए भडकाऊ भाषण दे रही है।
राण सोढ़ी से ममदोट कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान अमिताभ सिद्धू व युवा नेता धर्मवीर शर्मा धर्मू पंडित ने साथियो सहित मुलाकात कर क्षेत्र में पेश आ रही समस्याओ के बारे में बताया। अमिताभ सिद्धू ने कहा कि उनकी माता ममदोट के वार्ड नंबर 3 की पार्षद है और वह अकसर घर में जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्याए सुनते है। जनता की मुश्किलो के समाधान के लिए उन्होंने राणा गुरमीत सोढ़ी से मुलाकात कर अवगत करवाया। राणा सोढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज नही सेवा करना है और किसी भी वर्ग को परेशानी का सामना करने नही दिया जाएगा। इस अवसर पर
जिम्मी बजाज, बंटी औलख, रवि वालिया, गुरमुख, बिल्ला, त्रिलोचन सिंह, पवन वोहरा, गुरमन, सुखदीप गिल्ल, दीपू हांडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button