इंडियन ऑयल मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में डीसीएम इंटरनैशनल की जपलीन ने जीते गोल्ड मैडल

इंडियन ऑयल मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में डीसीएम इंटरनैशनल की जपलीन ने जीते गोल्ड मैडल
फिरोजपुर, 25 सितम्बर, 2025: इंडियन ऑयल मिन्नी पंजाब स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की छात्रा ने दो विभिन्न श्रेणियो में गोल्ड मैडल जीतकर एक बार फिर से स्कूल सहित जिले का का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि तीन दिवसिय इस चैम्पियनशिप में स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्रा जपलीन कौर ने हिस्सा लिया था। अपने खेल स्किल्स दिखाते हुए जपलीन ने अंडर-13 ग्रुप में सिंगर व डॅब्ल श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाकर साबित कर दिया है कि डीसीएम इंटरनैशन के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी डंका बजाने लगे है। स्कूल पहुंचने पर जपलीन कौर का स्वागत करनेे के अलावा उसे सम्मानित करते हुए हौंसला अफजाई की गई।
स्कूल के खेल अधिकारी किशोर कुमार ने कहा कि उनके स्कूल में विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक खेलो में भी प्रोत्साहित किया जाता है ताकि बच्चो का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके।





