फिरोजपुर छावनी में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिवस – बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह राणा सोढ़ी का विशेष आगमन, ₹1 लाख का सहयोग
फिरोजपुर छावनी में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिवस – बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह राणा सोढ़ी का विशेष आगमन, ₹1 लाख का सहयोग

फिरोजपुर, 21-09-2025: फिरोजपुर छावनी स्थित सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में आचार्य श्री राम जी महाराज के सान्निध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह राणा सोढ़ी जी अपने पुत्र हीरा सोढ़ी जी के साथ कथा पंडाल में पहुंचे। उन्होंने पूरे भाव से कथा श्रवण किया और भक्तजनों के साथ समय व्यतीत किया। उनके आगमन से पूरा वातावरण और अधिक गरिमामय हो गया। राणा सोढ़ी जी ने आयोजन समिति को ₹1,00,000 का दान भेंट किया और इसे समाज और धर्म की सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित नवीन शर्मा जी, पंडित मनीष शर्मा जी उपस्थित रहे। इनके साथ ही श्री चंद्र मोहन हांडा जी, राकेश शर्मा जी, राम अवतार जी, रमेश शर्मा जी, सुरेंद्र कुमार शास्त्री जी, परविंदर सीकरी जी, राकेश ग्रोवर जी, राजेश सचदेवा जी, ब्राह्मण सभा प्रधान राजेश दत्त जी, पवन अग्रवाल जी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग पहुंचे और कथा श्रवण का आनंद लिया।
साथ ही सीरीज सनातन धर्म प्रचार एंड वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम, एंटी क्राइम संगठन के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम भी कथा में मौजूद रही और उन्होंने भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया।
विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के भजन भी गाए गए, जिनसे पूरा वातावरण गूंज उठा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का स्मरण करते हुए श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा पंडाल में आध्यात्म और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कथा के उपरांत प्रतिदिन की भांति भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।





