Ferozepur News

डीसीएम इंटरनैशनल की जपलीन कौर ने पंजाब स्टेट रैँकिंग टूर्नामेंट में पाया पहला स्थान

डीसीएम इंटरनैशनल की जपलीन कौर ने पंजाब स्टेट रैँकिंग टूर्नामेंट में पाया पहला स्थान

डीसीएम इंटरनैशनल की जपलीन कौर ने पंजाब स्टेट रैँकिंग टूर्नामेंट में पाया पहला स्थान

फिरोजपुर, 3 जून, 2025: मिन्नी पंजाब स्टेट रैँकिंग टूर्नामेंट 2025 में डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की छात्रा जपलीन कौर ने पहला स्थान हासिल करके स्कूल सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि कक्षा सातवीं ई की छात्रा जपलीन कौर ने अंडर-13 सिंगल और डबल में पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट जालंधर के हंसराज बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित हुआ था और राज्य भर के अनेको खिलाडिय़ो ने इसमें हिस्सा लिया था। छात्रा के स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टॉफ द्वारा जपलीन कौर का भव्य स्वागत किया और उसे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियो को शिक्षा के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियो में भी प्रेरित किया जाता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button