Ferozepur News

वंदना सागवान, प्रभारी सदस्यता अभियान और राणा सोढ़ी सदस्य राष्ट्रीय ने फिरोजपुर में ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ किया

वंदना सागवान, प्रभारी सदस्यता अभियान और राणा सोढ़ी सदस्य राष्ट्रीय ने फिरोजपुर में ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ किया

वंदना सागवान, प्रभारी सदस्यता अभियान और राणा सोढ़ी सदस्य राष्ट्रीय ने फिरोजपुर में ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ किया

फ़िरोज़पुर , 04-09-2024;भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर शहर के ऊधम सिंह चौंक पर स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला भाजपा नेताओ के अलावा विभिन्न मंडलो, मोर्चो के पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सदस्यता अभियान की फिरोजपुर इंचार्ज वंदना सागवान तथा भाजपा के राष्ट्री कार्यकारिणी सदस्य डा. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष रूप से पहुंचे थे, जबकि जिला प्रधान शमशेर सिंह काक्कड़ द्वारा मीटिंग की अध्यक्षता की गई।

बैठक के दौरान पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए राणा गुरमीत ङ्क्षसह सोढ़ी ने पंजाब सरकार सहित स्थानीय विधायक और सांसद पर तीखी टिप्पणी करते हुए आढ़े हाथो लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद क्षेत्र के हालात बुरे हो गए है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चर्म सीमा पर है और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास नफरी की कमी है तो थानो में फोर्स ना होने के कारण घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचने में काफी देर लग जाती है। उन्होंने कहा कि बदलाव का नारा लेकर आई आप सरकार नाकाम साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में मिले हुए है और अकालियो का राज्य से आधार खत्म हो चुका है।

उन्होंने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया कि जब से सत्ताधारी सरकार के यहां पर एमएलए चुने गए है, तब से विकास की रफ्तार जीरो हो चुकी है। उनहोंने कहा कि फिरोजपुर में 50 से अधिक राऊंड चलाकर तीन लोगो के कत्ल के बाद अभी तक यहां के विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे साबित होता है कि विधायक लोगो की चिंता करने की बजाय सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विधायक का फर्ज बनता है कि वह अपने क्षेत्र की स्थिति के बारे में सरकार को अवगत करवाकर सुधार की बात करे, लेकिन यहां पर सब उल्ट हो रहा है।

राणा सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर संसदीय सीट के लोगो ने शेर सिंह घुबाया को सांसद बनाकर भेजा और वह भी यहां के लोगो की समस्याओ को उठाने में नाकाम साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने लगातार 10 वर्ष सांसद होते हुए भी एक काम लोगो का नहीं करवाया और अब भी काम करवाने में वह विफल साबित हो रहा है।

सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर में आएं दिन चल रही गोलिया चिंता का विषय बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि तिहरे हत्याकांड में अगर पुलिस सख्त कार्यवाई नहीं करती तो वह केन्द्र सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की अपील करेंगे ताकि मृतको के परिवारो को इंसाफ मिले व आरोपियो को खिलाफ सख्त कार्यवाई हो सके। उन्होंने कहा कि शहर में गोलबारी की घटनाओ के कारण जंगलराज बनता जा रहा है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button