Ferozepur News

फ़िरोज़पुर में   बढ़ती कैंसर की बीमारी को देखते  फिरोजपुर प्रेस क्लब द्वारा 11 अक्टूबर को लगाया जाएगा  चेक अप कैंप  

फिरोजपुर  9 अक्टूबर 2018: (Harish Monga) lफिरोजपुर में  पिछले कुछ समय से  बड़ी तेजी के साथ  कैंसर का प्रकोप बढ़ रहा है  और जिला फिरोजपुर में कैंसर से  कई मौतें हो चुकी हैं इस गंभीर बीमारी को देखते हुए  फिरोजपुर प्रेस क्लब द्वारा  कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के नेतृत्व में  11 अक्टूबर को  प्रातः 10:00 बजे  सिविल हस्पताल फिरोजपुर में  फ्री मेडिकल चेक अप कैंप लगाया जा रहा है  यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के प्रधान  मनदीप कुमार  और चेयरमैन  गुरदर्शन सिंह ने बताया  कि इस कैंप में  फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के  कैंसर की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर  प्रदीप गर्ग स्किन  स्पेशलिस्ट डॉ  मेडिसिन के स्पेशलिस्ट ओर फ़िरोज़पुर के ENT स्पेशलिस्ट महिला रोग स्पेशलिस्ट आदि डॉक्टरों की टीम मरीजों का चेकअप करेगी  जिसमे दवाइयां भी बांटी जायँगी उन्होंने बताया कि इस कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर सरदार बलविंदर सिंह धालीवाल करेंगे और कैंप समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार करेंगे उन्होंने बताया कि यह कैंप दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा

Related Articles

Back to top button