Ferozepur News

सेवा भारती ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

सेवा भारती ने करवाई शहीद भगत सिंह से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

फाजिल्का, 28 सितंबर: समाज सेवा में अग्रणी सेवा भारती द्वारा शहीद भगत सिंह से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव रमन सेतिया ने जानकारी देते हुए कहा कि डा. गोबिंद राम शर्मा लाईब्रेरी पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 6 टीमों सेवा, संस्कार, समृद्धि, समरसता, नेकी व सहयोग रखे गए। मंच का संचालन सुलेख दीदी ने किया। स्टोर कीपर की भूमिका तालिका दीदी व प्रिया दीदी ने निभाई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के आयोजन में सरोज दीदी, राखी दीदी, हर्ष दीदी, पूनम व सेवा भारती महिला प्रमुख भारती शर्मा व रमेश सुधा ने विशेष भूमिका निभाई। इस विशेष अवसर पर जगदीश कटारिया व वरिष्ठ सदस्य गिरधारी लाल अग्रवाल मौजूद रहे। 

 

फाजिल्का, 28 सितंबर: सेवाभारती पंजाब के दिशा निर्देश के मुताबिक सभी इकाईयों ने रक्तदान शिविर 2 6जनवरी को आयोजित हुये। स्थानीय बलड बैंक में उस दिन प्रर्याप्त ब्लड होने के कारण सेवाभारती की फाजिलका इकाई द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर शहीद भगत सिह का जन्मदिन मनाया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला न्यायधीश के के बांसल व सिविल हस्पताल के एसएमओ राजेश शर्मा ने किया जिसमें कुल 57 यूनिट बलड डोनेट हुआ। इस प्रोजैक्ट के प्रभारी राजेश कसरीजा व जगदीप अरोडा अपने सहयोगी साथियों को साथ पूरा समय अपने साथियों के साथ मोजूद रहे। रजिस्ट्रीकरण का कार्य  रत्न लाल ग्रोवर व केवल कृष्ण सेठी ने किया जबकि रिफरेशमैंट कार्य भारती शर्मा ने अपने अन्य साथियों के सहयोग से किया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से समृति चिन्ह भेंट किये गये। आज सरकारी अवकाश होने के बावजूद सिविल हस्पताल स्टाफ के डा. मोहित, वैभव चुघ, श्रीमति रंजु गिरधर, ब्रोड्रिक,राज सिह,  रजनीश कुमार, रणजीत सिहं, सुरिंदर कुमार, डा. सुरेश कुमार व डा. असीम मैनी ने ऱक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान  की। कार्यक्रम को सफल बनाने  के लिये सेवाभारती के लगभग 23 सदस्य पुरा समय उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष संदीप सचदेवा द्वारा  हस्पताल प्रशासन ,अपने सभी सहयोगी सदस्यों व रक्तदाताओं को आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button