Ferozepur News

सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रिय एकता दिवस के रूप में मनाया

फिरोजपुर 31.10.2019: आज दिनांक 31.10.2019 को सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रिय एकता दिवस के रूप में मनाया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रिय एकता दिवस की शपथ दिलाई |

श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने को कहा | उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं तरक्की के लिए हमें अपना कार्य ईमानदारी से करना चाहिए | उन्होंने कहा कि लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों के द्वारा देश का एकीकरण संभव हो सका | अतः हमें देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करना चाहिए |
राष्ट्रिय एकता दिवस की शपथ के उपरांत “रन फॉर यूनिटी” के नाम से एक दौड़ का आयोजन किया गया | श्री अग्रवाल ने “रन फॉर यूनिटी” का नेतृत्व किया | इस दौड़ में लगभग 300 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया | इसके पश्चात् राष्ट्रिय एकता पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया |
इस समारोह में एसीएमएस श्री एस.के. शर्मा, वरि० मंडल अभियंता/सी श्री दिनेश कुमार सिंह, वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी युसूफ कबीर, वरि० मंडल अभियंता विधुत श्री एच. के. शर्मा, वरि० मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आशीष कुमार, वरि० मंडल अभियंता श्री अनुराग कुमार, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक शर्मा, वरि० मंडल परिचालन प्रबंधक श्री सुधीर कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे |
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,फिरोजपुर में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | बाल निकेतन विद्यालय,फिरोजपुर में भी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

Related Articles

Back to top button