Ferozepur News

विजय अरोड़ा बने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान 80 क्लब के जिला गवर्नर

फिरोजपुर 12-3-2018(रमेश कश्यप) ; रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी प्रधान रोटरियन हरविन्द्र घई ने बताया कि रोटरी क्लब के पोस्ट प्रधान विजय अरोड़ा ने रोटरी क्लब की शान को बढ़ाने में अपना अहम योगदान डाला है। यह विचार क्लब के प्रधान घई ने एक समारोह के दौरान व्यक्त किए। जबकि रोटरियन अशोक ने बताया कि विजय अरोड़ा ने जिला 3090 के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के 80 क्लब के जिला गवर्नर 2020 -21 चुने गए हैं। इस मौके पर देव समाज कालेज फार वूमैन फिरोजपुर शहर की प्रिंसीपल डा.मधु पराशर ने विजय अरोड़ा को फूलों के साथ सम्मानित किया और बधाई दी। इस मौके पर रोटरी क्लब के मैंबर रोटरियन गुलशन सचदेवा, रोटरियन डा.ललित कोहली, रोटरियन शिव सेठी ने विजय अरोड़ा को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। इस मौके विजय अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button